Move to Jagran APP

'चीन को लाल आंख दिखाने को कहा था, लाल शर्ट पहनकर...' केंद्र सरकार से कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। जीएसटी नोटबंदी बेरोजगारी चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Fri, 26 May 2023 02:20 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 02:20 PM (IST)
'चीन को लाल आंख दिखाने को कहा था, लाल शर्ट पहनकर...' केंद्र सरकार से कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल
केंद्र सरकार से कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने 9 साल पूरे होने के मौके पर सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान 9 सवालों की एक बुकलेट जारी की गई।

loksabha election banner

विफलता और दुख से भरे 9 साल

कांग्रेस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल देश के लिए विफलता और दुख से भरे रहे हैं। केंद्र सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। लोगों को इन नौ सालों में मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और 'तानाशाही' फैसलों का खामियाजा भुगतना पड़ा। आपको बताते हैं कि कांग्रेस ने सरकार से कौन-से 9 सवाल किए हैं।

आज मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए। ये असफलता के 9 साल हैं। मोदी सरकार, जो जुमलों के दम पर सत्ता में आई, उसने एक भी वादा पूरा नहीं किया। लोगों को बस तारीख पर तारीख मिलती रही। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था। 2022 तक सभी को घर देने का वादा हुआ था। पीएम मोदी ने अपने वादों को पूरा नहीं किया, इसके विपरीत उन्होंने अपनी अज्ञानता के कारण देश को संकट में डाल दिया।

कांग्रेस के 9 सवाल

चीन के मुद्दे कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने चीन को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा, 'याद रखना... चीन को लाल आंख दिखाने की बात हुई थी। आखिर बात लाल कमीज तक पहुंच गई। आज चीन हमें अपनी जमीन पर पेट्रोलिंग करने से रोक रहा है। हमारे वीर जवानों ने इसके लिए शहादत भी दी। आखिर में 'महापुरुष' ने लाल शर्ट पहनकर चीन को रिझाना शुरू किया। यह उनकी कायरता है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.