Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस-AAP की राहें जुदा, दिल्ली और हरियाणा में अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 04 Jul 2024 02:39 PM (IST)

    Congress AAP Alliance कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राह एक बार फिर अलग हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग होकर चुनाव लड़ने वाली हैं। ये बात खुद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज एलान किया कि हरियाणा और दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।

    Hero Image
    Congress AAP Alliance कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राह अलग।

    एजेंसी, नई दिल्ली। Congress AAP Alliance कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राह एक बार फिर अलग हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग होकर चुनाव लड़ने वाली हैं। ये बात खुद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-हरियाणा में अलग-अलग लड़ेंगे दोनों

    कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली और हरियाणा में अलग अलग चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज एलान किया कि हरियाणा और दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।

    महाराष्ट्र और झारखंड में I.N.D.I.A मिलकर लड़ेगा

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में इंडी गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में जयराम रमेश ने कहा कि राज्यों के चुनावों के लिए इंडी गठबंधन द्वारा अपनाए जाने वाला कोई एक फॉर्मूला नहीं है।

    उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन उन राज्यों में ही मिलकर लड़ेगा, जहां कांग्रेस नेता और अन्य गठबंधन सहयोगी इस तरह के गठजोड़ पर सहमत होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) आगे चलकर विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगा, रमेश ने कहा कि गठबंधन झारखंड और महाराष्ट्र में ऐसा करेगा।

    पंजाब में भी राह अलग

    जयराम रमेश ने कहा कि पंजाब में कोई भी गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को एक सीट दी थी, लेकिन विधानसभा चुनावों में एकसाथ लड़ा नहीं जा सकता।

    जयराम रमेश ने आगे कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने खुद कहा है कि विधानसभा चुनावों में इंडी गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली में कांग्रेस और आप ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि पंजाब में दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।