विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अभद्र और विकृत मानसिकता', TVK की महिला उम्मीदवार पर MK स्टालिन की टिप्पणी पर भड़के CM विजय

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:03 PM (IST)

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने धरापुरम उपचुनाव प्रचार के दौरान टीवीके उम्मीदवार सत्यभामा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

एमके स्टालिन की टिप्पणी पर सीएम विजय का पलटवार (फाइल पोटो)

एमके स्टालिन की टिप्पणी पर सीएम विजय का पलटवार (फाइल पोटो)

HighLights

  1. एमके स्टालिन ने टीवीके उम्मीदवार सत्यभामा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

  2. मुख्यमंत्री विजय ने स्टालिन की टिप्पणियों को 'अभद्र और अपमानजनक' बताया।

  3. विजय ने डीएमके से महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी पर माफी की मांग की।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के धरापुरम उपचुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान DMK प्रमुख एमके स्टालिन पूर्व विधायक सत्यभामा पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'सूटकेस-भामा' और 'समरसॉल्ट भामा' करार दिया। उनकी शारीरिक बनावट पर की गई इस टिप्पणी के बाद सत्ताधारी पार्टी TVK ने कड़ा विरोध जताया है।

धरापुरम उपचुनाव के दौरान एक रैली में एमके स्टालिन द्वारा दिए गए इस बयान के बाद राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सत्तारूढ़ पार्टी टीवीके ने स्टालिन की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर एक दलित महिला उम्मीदवार को शारीरिक रूप से अपमानित (बॉडी शेम) करने का आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धरापुरम उपचुनाव में टीवीके उम्मीदवार पर डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अभद्र टिप्पणी

स्टालिन पर निशाना साधते हुए तमिलनाडु के सीएम विजय ने उनकी टिप्पणियों को पूरी तरह से असभ्य और अपमानजनक बताया। विजय ने 'X' पर पोस्ट कर लिखा, "धरापुरम उपचुनाव की प्रचार सभा की आड़ में डीएमके के नेता स्टालिन ने एक असभ्य सभा का आयोजन किया। धरापुरम से हमारी उम्मीदवार सत्यभामा पर उन्होंने बेहद अभद्र टिप्पणी की और उनका मजाक उड़ाते हुए विकृत आनंद उठाया।"

धरापुरम की जनता देगी जवाब

डीएमके को महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाली आदत से मजबूर पार्टी बताते हुए विजय ने कहा कि जनता इसे कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने आगे लिखा, "जो पार्टी महिलाओं के सामने ही उनके बारे में अश्लील और अभद्र बातें करने में माहिर हैं, उन्हें तमिलनाडु और धरापुरम की जनता करारा जवाब देगी। तमिलनाडु की महिलाओं के बेटे और भाई के रूप में, मैं डीएमके की इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।"