सीएम शिवराज सिंह चौहान का तंज- हाथी के दांत खाने के कुछ और होते हैं, दिखाने कुछ और
गठबंधन करने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगने के बाद मुख्यमंत्री ने इशारों--इशारों में तंज कसा है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:58 PM (IST)
भोपाल, नईदुनिया स्टेट ब्यूरो। विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगने के बाद मुख्यमंत्री ने इशारों--इशारों में तंज कसा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि कुछ लोग केले लेकर आगे--पीछे घूम रहे थे, लेकिन वह ये भूल गए थे कि हाथी के दांत खाने के कुछ और होते हैं और दिखाने के कुछ और।
कांग्रेस कई दिनों से बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनावों में गठबंधन करने की कोशिश कर रही थी। खुद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि सीटों के बंटवारे पर बसपा से कांग्रेस की बातचीत चल रही है, लेकिन गुरुवार को बसपा ने अपने 22 प्रत्याशियों की सूची जारी कर कांग्रेस को तगड़ा झटका दे दिया।
कांग्रेस और बसपा के संभावित गठबंधन पर भाजपा ने भी अपनी नजरें गड़ाई हुई थीं। दोनों दलों के बीच गठबंधन का सीधा नुकसान भाजपा को होना था। बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद अब भाजपा ने भी राहत की सांस ली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें