Move to Jagran APP

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- नाम बताए बगैर पीड़ित महिलाओं को कैसे मिलेगा न्याय

हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी कथित यौन उत्पीड़न की पीड़ित महिलाओं के नाम नहीं बताएंगे तो उन्हें न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह आतंकवादियों से मिले हैं तो उनको पुलिस को इस बारे में बतना चाहिए।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaPublished: Sun, 19 Mar 2023 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 04:12 PM (IST)
सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- नाम बताए बगैर पीड़ित महिलाओं को कैसे मिलेगा न्याय
सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना। फोटो - एएनआई।

नई दिल्ली, पीटीआई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं मिली है, तो उन्हें इस मामले में नाम देना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी कथित यौन उत्पीड़न की पीड़ित महिलाओं के नाम नहीं बताएंगे तो उन्हें न्याय कैसे मिलेगा।"

loksabha election banner

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिया था बयान

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर वह आतंकवादियों से मिले हैं तो क्या उन्हें इस बारे में पुलिस को सूचित नहीं करना चाहिए। मालूम हो कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि मैंने सुना है कि आज के समय में भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा, " मैंने एक लड़की से बातचीत की, जिसके साथ दुष्कर्म हुआ था। मैंने पूछा कि क्या इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की जानी चाहिए, जिसपर लड़की ने कहा कि पुलिस को मत बुलाओ, मुझे शर्म आएगी।"

हिंडनबर्ग मामले में शीर्ष अदालत को ही करने दें फैसला

बिस्वा ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बारे में राहुल गांधी क्यों बोल रहे हैं। इस बारे में शीर्ष अदालत को ही फैसला करने दें। उन्होंने कहा कि विदेश की धरती पर भारत को बदनाम करने के लिए उन्हें संसद में माफी मांगनी चाहिए।

पीएम मोदी करते हैं भारत की तारीफ

इससे पहले भी उन्होंने कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान अपनी टिप्पणी से विदेशी धरती पर भारतीय संसद का अपमान किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो वह अपनी मातृभूमि की तारीफ करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.