Move to Jagran APP

मेंगलुरू प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिवार वालों को CM येदियुरप्पा देंगे 10 लाख रुपये

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस येदियुरप्पा ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों के लिए सहायता की तरफ कदम बढ़ाया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 06:02 PM (IST)
मेंगलुरू प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिवार वालों को CM येदियुरप्पा देंगे 10 लाख रुपये
मेंगलुरू प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिवार वालों को CM येदियुरप्पा देंगे 10 लाख रुपये

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों के लिए सहायता की तरफ कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि मेंगलुरू में प्रदर्शन करने के दौरान दो लोगो की मौत हुई। अब उन लोगों के परिवारवालों को 10 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी। 19 दिसंबर को इस प्रदर्शन में मारे गए लोगों को ध्यान में रखते हुए येदियुरप्पा ने यह घोषणा की। 

loksabha election banner

इस प्रदर्शन मारे गए दोनों लोगों की पहचान कर ली गई है। एक का नाम जलील और दूसरे का नाम नौसुद्दीन बताया गया है। बता दें कि 19 दिसंबर को मेंगलुरू में हिंसक प्रदर्शन में पुलिस फायरिंग में इन दोनों लोगों की मौत हो गई थी।गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यही नहीं इस विरोध प्रदर्शन इतना उग्र रहा है कई राज्यों में इस दौरान लोगों की मौत हुई है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने तो इस कानून को अपने राज्य में लागू करने से इनकार कर दिया। 

असम से शुरुआत हुई विरोध की लहर 

नागरिकता संशोधन विधेयक के कानून में तब्दील होने के बाद सबसे पहले इसका विरोध प्रदर्शन असम में हुआ। इस दौरान कई लोगों की जान भी गई। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह विधयेक असम समझोते का उल्लघंन है। 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन 

असम के बाद धीरे-धीरे नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी हुआ। इस दौरान ये प्रदर्शन काफी उग्र हो गया। जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झडप हुई। जिसमें कई छात्रों को चोटें आईं तो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के वीडियो भी वायरल हुए। वर्तमान स्थिति में भी जामिया के छात्र इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.