विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP का दावा- हिरासत में लिए गए दीपक बलियान; पुलिस बोली- आरोपों में कोई सच्चाई नहीं

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:01 AM (GMT+05:30)

सीजेपी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पार्टी के संगठन सह-प्रभारी दीपक बलियान को राजस्थान पुलिस ने उनके घर से ...और पढ़ें

सीजेपी का दावा- 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन से पहले दीपक बलियान हिरासत में

सीजेपी का दावा- 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन से पहले दीपक बलियान हिरासत में

HighLights

  1. सीजेपी बोली 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन से पहले दीपक बलियान हिरासत में

  2. राजस्थान पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पार्टी के संगठन सह-प्रभारी दीपक बलियान को राजस्थान पुलिस ने उनके घर से जबरन उठा लिया है।

यह घटना दिल्ली में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हुई है। पार्टी चुनावी सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं का विरोध कर रही है।

पार्टी नेता आशुतोष रंका ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि हमारे संगठन के सह-प्रभारी दीपक बलियान को राजस्थान पुलिस ने अभी-अभी जबरन उठा लिया और थाने ले गई। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता थाने की ओर जा रहे हैं और कई ट्रैक्टर थाने के बाहर पहुंचने वाले हैं।

पुलिस का खंडन

राजस्थान पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि बलियान के आवास (अलवर जिले के कठूमर कस्बे) पर पुलिसकर्मी गए जरूर थे, लेकिन उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया। वे घर पर ही हैं।

दिल्ली में प्रदर्शन का एलान

सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके ने कहा, हम हिरासत में लिए जाने या गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं, लेकिन 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा।

उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन पर पाबंदियों पर सवाल भी उठाया और पूछा कि मुंबई और बेंगलुरु में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो सकता है तो दिल्ली में अमित शाह क्यों अनुमति नहीं दे रहे।

इससे पहले गुरुवार को अभिजीत, यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज ने बेंगलुरु में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।