Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विवादित बोल, कहा- 'भारत माता की जय' कहने वाले ही देश में रहेंगे

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय कहने वाले ही भारत में रहेंगे।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 09:02 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 09:23 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विवादित बोल, कहा- 'भारत माता की जय' कहने वाले ही देश में रहेंगे
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विवादित बोल, कहा- 'भारत माता की जय' कहने वाले ही देश में रहेंगे

पुणे, एएनआइ। देश के कई हिस्सों में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ जारी विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने शनिावर को कहा कि 'भारत माता की जय' कहने वाले ही देश में रहेंगे। प्रधान ने यह बयान पुणे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 54 वें राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिया।

loksabha election banner

प्रधान ने नागरिकता कानून पर कहा कि क्या भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिया गया बलिदान व्यर्थ जाएगा? क्या लोगों ने आजादी के लिए लड़ाई इसलिए लड़ी ताकि आजादी के 70 साल बाद देश इस विषय पर विचार करेगा कि नागरिकता गिनें या नहीं ? क्या हम इस देश को धर्मशाला बनाएंगे?

जो भी आएगा, यहीं रहेगा? - प्रधान

प्रधान ने कहा, 'जो भी आएगा, यहीं रहेगा? हमें इस मुद्दे पर चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। हमें इस सोच को स्पष्ट करना होगा। देश में, 'भारत माता की जय' कहना अनिवार्य है, केवल यह कहने वाले लोग ही यहां रहेंगे।दूसरी ओर, अपने 134 वें स्थापना दिवस पर, कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को नागरिकता कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि सीएए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदुओं, सिखों, जैनियों, पारसियों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता देता है, जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत आए थे।

धर्मेंद्र प्रधान का महाराष्ट्र सरकार से आग्रह

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार से राज्य में सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क का तेजी से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। प्रधान ने यह बात सिटी गेट स्टेशन के उद्घाटन समारोह के बाद कही। प्रधान ने इस दौरान कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की उपलब्धता उपभोक्ताओं को इस स्वच्छ और सस्ते ईंधन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी, जिसका पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और लोगों को लाभ होगा।

यह भी पढ़ें : सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: धर्मेन्द्र प्रधान 

यह भी पढ़ें : नकवी बोले- किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा CAA, झूठ के झाड़ से ढका जा रहा सच का पहाड़ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.