Citizenship amendment Bill: लोगों को जागरुक करेगी भाजपा, दिल्ली समेत 3 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित
Citizenship amendment Act नागरिक संशोधन कानून को लेकर लोगों में नागरुकता फैलाने के लिए भाजपा ने जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूर्वोत्तर राज्य पिछले कई दिनों से सुलग रहा है। नागरिकता संशोधन बिल दोनों सदनों से पास हो गया है अब इस बिल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ये बिल आज से कानून बन गया है। भाजपा ने दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ और बैंगलुरू में 14 से 18 दिसंबर तक जन जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया है।
बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पहल ही पूर्वोत्तर की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसके बाद भी गृहमंत्री अमित शाह ने पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में आसानी से इस बिल को पास करवा लिया। इसी के साथ ये बिल कानून भी बन गया है। दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस मंजूरी दे दी है। असम में नागरिकता संशोधन कानून का सबसे ज्यादा विरोध किया जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हो गए कि कई जिलों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। साथ ही कई जिलों में कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवाएं भी प्रतिबंधित रही। ़
क्यों असम में हो रहा सबसे ज्यादा विरोध
दरअसल, 1979 के लोकसभा अपचुनाव के दौरान असम की मंगलदोई सीट पर वोटरों की संख्या में कुछ देर बाद ही अचानक काफी बढ़ गई थी। जानकारी के लेने पर यहां बांग्लादेश से आए अवैध शरणार्थियों की बात सामने आई थी। फिर यहां के मूल निवासियों ने अवैध शरणार्थियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया।