Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर लगाया सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि सरकार सेना के नाम पर राजनीति कर रही है। सेना का काम देश को सुरक्षा देना है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 07:17 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर लगाया सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर लगाया सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप

राज्‍य ब्‍यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले गुलाम कश्मीर में सैन्य कार्रवाई किए जाने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार सेना के नाम पर राजनीति कर रही है। सेना का काम देश को सुरक्षा देना है। उसी कारण से हम सब सुरक्षित हैं। किसी भी तरह सेना का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने यह बयान मंगलवार को झारखंड और उत्तर प्रदेश दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर दिया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सेना ने गुलाम कश्मीर में 4 आतंकी लांचिंग पैड पर गोले दागकर तबाह किया था। सेना की इस कार्रवाई में 10 पाकिस्‍तानी सैनिक और 35 से अधिक आतंकी भी मारे गए थे।

हरियाणा और महाराष्‍ट्र में जाने वाली है भाजपा की सरकार 

झारखंड में महाराष्ट्र व हरियाणा के एक्जिट पोल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया छत्तीसगढ़ में भी उनकी सरकार नहीं बना रही थी। दोनों प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने वाली है। झारखंड में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। 2019 में झारखंड से भी भाजपा का सफाया तय है। वे जामाताड़ा में कांग्रेस की रैली में जाने के लिए हवाई जहाज से बोकारो पहुंचे थे।

 गोडसे को लेकर फिर भाजपा पर हमला

प्रदेश में भाजपा के गांधी पदयात्रा आयोजन पर बघेल ने कहा कि भाजपा एक तरफ महात्मा गांधी को अपनाने की कोशिश करती है, लेकिन उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को मुर्दाबाद नहीं बोलती। गांधी और गोडसे की विचारधारा एक साथ नहीं चल सकती है। पदयात्रा में भाजपाई गोडसे मुर्दाबाद बोलेंगे कि नहीं, यह बताना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.