विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election 2024: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां की शुरू, 33 कलेक्टरों को दिल्ली से बुलावा; ये होगा काम

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 22 Dec 2023 05:00 AM (IST)

देश में लोकसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। बड़ी से लेकर छोटी राजनीतिक पार्टियों ने जनता के ...और पढ़ें

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां की शुरू
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां की शुरू

राज्य ब्यूरो, रायपुर। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए देशभर से कलेक्टरों को दिल्ली से बुलावा आया है। इसमें प्रदेश के 33 कलेक्टर भी शामिल हुए हैं। गुरुवार और शुक्रवार को तीन बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पहले बैच में ये इलाके रहेंगे शामिल

पहले बैच में बीजापुर, नारायणपुर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव कबीरधाम और सूरजपुर के कलेक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दूसरे बैच में ये इलाके रहेंगे शामिल

दूसरे बैच में दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, रायगढ़, सक्ति, धमतरी, बालोद, खैरागढ़, बेमेतरा और बलरामपुर तथा तीसरे बैच में बस्तर, कांकेर, सुकमा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली, बलौदाबाजार और महासमुंद के कलेक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।