Move to Jagran APP

राजगढ़ की कलेक्टर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर पूर्व मंत्री पर केस, कर्मियों ने जताया था विरोध

राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर पुलिस ने गुरुवार शाम भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ ब्यावरा थाने में एफआइआर दर्ज कर ली।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 09:19 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 09:19 PM (IST)
राजगढ़ की कलेक्टर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर पूर्व मंत्री पर केस, कर्मियों ने जताया था विरोध
राजगढ़ की कलेक्टर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर पूर्व मंत्री पर केस, कर्मियों ने जताया था विरोध

राजगढ़, जेएनएन। मध्य प्रदेश के राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर पुलिस ने गुरुवार शाम भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ ब्यावरा थाने में एफआइआर दर्ज कर ली। वहीं, शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न संघों ने टिप्पणी के विरोध में जिलेभर के कुछ कार्यालयों में काम बंद करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

loksabha election banner

तिरंगा रैली में हुआ था बवाल 

गौरतलब है कि 19 जनवरी को सीएए के समर्थन में ब्यावरा में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। इसी दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता ने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को थप्पड़ मार दिया था। डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारे थे। इसके विरोध में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, विस में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ब्यावरा में सभा कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को ललकारा था।

इन नेताओं के मंच पर पहुंचने से पहले ही पूर्व मंत्री यादव ने कलेक्टर को लेकर अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी। भाजपा नेता यादव के खिलाफ ब्यावरा के एसडीएम संदीप अस्थाना की शिकायत पर ब्यावरा सिटी थाने में धारा 188 व धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुतले फूंके, प्रदर्शन किया

गुरुवार को राजगढ़ जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव पर कार्रवाई की मांग की। अधिकांश कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं कांग्रेस ने जगह-जगह यादव के पुतले जलाए। अधिकारियों-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। एसडीएम श्रुति अग्रवाल के नेतृत्व में एडीएम नवित धुर्वे को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

मंत्री ने की अधिकारियों की तारीफ

इस बीच मप्र के जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने राजगढ़ की महिला कलेक्टर और एसडीएम के कार्यो की प्रशंसा की। कराड़ा ने कहा कि इन अधिकारियों ने सख्त कदम उठाकर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखा। कि सी भी अप्रिय घटना को घटित नहीं होने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.