Move to Jagran APP

कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार संभव: सीएम येदियुरप्पा

मुख्यमंत्री ने राजराजेश्वरी नगर में आगामी उपचुनावों के लिए एक वर्चुअल रैली का आयोजन किया। उसमें उन्होंने कहा कि हम सिरसा और राजाराजेश्वरी नगर में 25000 से अधिक वोटों से जीतेंगे। राजाराजेश्वरी नगर (आरआर नगर) सेगमेंट के साथ तुमकुरु जिले के सिरा में भी तीन नवंबर को उपचुनाव किए जाएंगे।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 03:06 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 03:06 PM (IST)
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार संभव: सीएम येदियुरप्पा
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार।

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को घोषणा की कि उपचुनाव के नतीजों के बाद राज्य मंत्रिमंडल विस्तार होगा, राजरजेश्वरी नगर उपचुनाव जीतने के बाद मुनिरत्न नायडू को मंत्री बनाया जाएगा। येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'उपचुनाव के नतीजों के ठीक बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मैं इसकी चर्चा करने के लिए दिल्ली जाऊंगा। राजराजेश्वरी नगर उपचुनाव जीतने के बाद मुनिरत्न नायडू को मंत्री बनाया जाएगा।'

loksabha election banner

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री ने राजराजेश्वरी नगर में आगामी उपचुनावों के लिए एक वर्चुअल रैली का आयोजन किया। उसमें उन्होंने कहा कि हम सिरसा और राजाराजेश्वरी नगर में 25,000 से अधिक वोटों से जीतेंगे। शुक्रवार को, विपक्ष के बयान के बारे में पूछे जाने पर कि उपचुनावों के बाद राजनीति में भारी बदलाव होगा, येदियुरप्पा ने कहा, 'हां, एक बदलाव होगा।' हम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को भारी अंतर से जीतेंगे और कांग्रेस को अपमान का सामना करना पड़ेगा।' बता दें क शहर में राजाराजेश्वरी नगर (आरआर नगर) सेगमेंट के साथ तुमकुरु जिले के सिरा में भी तीन नवंबर को उपचुनाव किए जाएंगे।

बता दें कि हाल ही में बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त ने 1 नवंबर को शाम 5 बजे से 3 नवंबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक और 10 नवंबर को सुबह 06:00 बजे से 12 नवंबर की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक विशिष्ट क्षेत्रों में शराब या किसी भी नशीले पदार्थ की बिक्री, खपत, खरीद और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया था। यद कदम (राजाराजेश्वरी नगर) आरआर नगर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए उठाया गया था। राज्य में भाजपा की सरकार है। बी.एस. येदियुरप्पा 2019 में राज्य के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.