Move to Jagran APP

पांच साल तक जारी रहेगा आयुष मिशन, शिपिंग इंडस्ट्रीज के लिए भी हुए अहम फैसले; अनुराग ठाकुर ने की कैबिनेट ब्रीफिंग

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने ही वाली है और इससे पहले आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज संपन्न हुई। इससे पहले 7 जुलाई को कैबिनेट फेर बदल के बाद वर्चुअली प्रधानमंत्री ने परिषद के मंत्रियों के साथ बैठक की थी।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 03:17 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 04:47 PM (IST)
पांच साल तक जारी रहेगा आयुष मिशन, शिपिंग इंडस्ट्रीज के लिए भी हुए अहम फैसले; अनुराग ठाकुर ने की कैबिनेट ब्रीफिंग
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद बोले अनुराग ठाकुर

 नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन, भारत के शिपिंग इंडस्ट्रीज को मजबूती देने और जहाजों के रजिस्ट्रेशन को प्रोत्साहन  समेत  कैबिनेट ने कई फैसले लिए हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने कपड़ों के एक्‍सपोर्ट पर राज्‍य और केंद्रीय टैक्‍स और लेवी के रियायत को 31 मार्च, 2024 तक जारी रखने का फैसला किया है। साथ ही NEIFM (North Eastern Institute of Folk Medicine) का नाम बदलने की मंजूरी दे दी है जिसके बाद इसका नाम (as North Eastern Institute of Ayurveda & Folk Medicine Research) होगा।

loksabha election banner

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी  अहम निर्णय लिया और इनके डियरनेस अलाउएंस को 17 फीसद से बढ़ाकर 28 फीसद कर दिया है इससे पेंशनभोगियों को भी लाभ होगा।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राष्ट्रीय आयुष मिशन 2025-26 तक जारी रहेगा। नागरिकों को इससे कई लाभ मिलेंगे। इसके तहत आयुष कॉलेजों के अलावा आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे और पहले से मौजूद अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा। 

ग्रामीण भारत, देश के किसान, पशुपालन व डेयरी से जुड़ी योजना को लेकर आज की कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी।  उन्होंने बताया कि अब पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। 

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने ही वाली है और इससे पहले आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज संपन्न हुई। इससे पहले 7 जुलाई को कैबिनेट फेरबदल के बाद वर्चुअली प्रधानमंत्री ने परिषद के मंत्रियों के साथ  बैठक की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.