Move to Jagran APP

CAA Protest: आज मंगलुरू के दौरे पर CM येदियुरप्पा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

कर्नाटक के मंगलुरू में हिंसा के दौरान दो लोग मारे गए आज राज्य के मुख्यमंत्री बस. एस येदियुरप्पा इलाके का दौरा करेंगे। स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 01:17 PM (IST)
CAA Protest: आज मंगलुरू के दौरे पर CM येदियुरप्पा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
CAA Protest: आज मंगलुरू के दौरे पर CM येदियुरप्पा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

बेंगलुरू, पीटीआइ। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर कर्नाटक में हुआ जमकर हंगामे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मंगलुरू का दौरा कर रहे हैं। यहां हिंसा के दौरान पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। राज्य की स्थिति की समीक्षा करने के लिए येदियुरप्पा शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री भी जाएंगे साथ

येदियुरप्पा ने मंगलुरु के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि मैं गोविंद करजोल (उपमुख्यमंत्री) और बसवराज बोम्मई (गृहमंत्री) के साथ मंगलुरु जा रहा हूं। मैं (हिंसा के लिए) कारणों को जानने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। यह पूछे जाने पर कि क्या घटना की जांच की जाएगी, उन्होंने कहा, मैं वहां जाकर बैठकें करूंगा। सारी बातें जाननें के बाद मैं कोई फैसलो करुंगा। 

हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत

नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध हिंसक हो जाने के कारण मंगलुरु में गुरुवार को पुलिस गोलीबारी में दो लोग मारे गए थे। शुक्रवार को कर्फ्यू वाले शहर में स्थिति भयावह थी और हिंसा की भयावह घटनाओं को रोकते हुए शांति रही।

कुछ शहरों से हटाया गया कर्फ्यू 

पुलिस ने कहा कि शहर में शनिवार की सुबह से कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू हटा लिया गया था, ताकि जनता को बाजार से दैनिक आवश्यक सामान खरीदने की सुविधा मिल सके। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार रात को भी मंगलुरु शहर और दक्षिण कन्नड़ जिले के अधिकार क्षेत्र में अगले 48 घंटों के लिए सभी सेवा प्रदाताओं के मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवा पर रोक लगा दी थी।                                                                                        

येदियुरप्पा ने आगे कहा कि वह बाद में पीजवारा मठ के विश्वेश्वर तीर्थ स्वामीजी से मिलने के लिए उडुपी जाएंगे। जिनका वर्तमान में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की कृपा से स्वामीजी के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है। 88 वर्षीय पुजारी का एंटीबायोटिक्स और सहायक उपचार के साथ निमोनिया का इलाज किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.