Move to Jagran APP

योगी सरकार और यूपी पुलिस पर प्रियंका गांधी का निशाना, जानें प्रेस कॉन्फेंस की प्रमुख बातें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नाग विरोध प्रदर्शन में यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए और योगी सरकार पर निशाना साधा

By TaniskEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 03:50 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 04:06 PM (IST)
योगी सरकार और यूपी पुलिस पर प्रियंका गांधी का निशाना, जानें प्रेस कॉन्फेंस की प्रमुख बातें
योगी सरकार और यूपी पुलिस पर प्रियंका गांधी का निशाना, जानें प्रेस कॉन्फेंस की प्रमुख बातें

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए और योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि यूपी पुलिस बदले की भावना से काम कर रही है। आइए नजर डालते हैं प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातों पर

loksabha election banner
  • प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरी अपनी सुरक्षा बड़ा मुद्दा नहीं है। इसकी चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। यूपी में आम आदमी की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। आज हम राज्य के लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं। प्रियंका ने यह बात लखनऊ में उनके साथ पुलिस द्वारा की गई कथित बदसलूकी पर कही। इस दौरान उनके सुरक्षा में चूक की बात सामने आई थी। 
  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य सरकार और राज्य पुलिस ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो गैरकानूनी है और जिसके कारण अराजकता पैदा हुई है।इसे लेकर आज सुबह हमने राज्यपाल को एक चिट्ठी सौंपी है
  • नागरिकता कानून को लेकर प्रियंका ने सरकार पर हमला बोलते हुए इस दौरान कहा कि यह कानून संविधान के खिलाफ है। नोटबंदी की तरह लोगों को परेशान करने की योजना है। 
  • प्रियंका ने इस दौरान एनआरसी को लेकर कहा कि यह वैध नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं है। यह इसे लागू करने का बहाना है। कांग्रेस शासित राज्यों समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि एनआरसी लागू नहीं करेंगे।
  • प्रियंका गांधी ने इस दौरान योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगीजी ने जो भगवा धारण किया है वह उनका नहीं हिंदू धर्म का प्रतीक है। उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए। भगवान कृष्ण का यह देश है, वह करुणा के प्रतीक हैं।
  • प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि कई लोगों को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया। उन्हें पीटा गया। पुलिस ने तोड़फोड़ की। इसका विडियो है। कानपुर में किसी नाबालिग को पुलिस द्वारा पीटने का भी विडियो भी सामने आया है। 
  • प्रियंका ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा, 'मैं बिजनौर गई थी और वहां 2 मृतकों के परिवार से मिली। उसमें से एक कॉफी मशीन चलाता था, वह दूध लाने गया था। उसे गोली लगी। पुलिस ने उसे सही जगह दफनाने भी नहीं दिया। जबकि दूसरे युवक का नाम सुलेमान था, जो पढ़ाई करता था। उसके परिजनों ने कहा कि पुलिस उसे उठाकर ले गई और बाद में उसकी लाश मिली।'
  • प्रियंका ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान आगे कहा कि 77 साल के पूर्व आइपीएस दारापुरीजी बेहद ही ईमानदार आदमी हैं। उन्हें फेसबुक पोस्ट की वजह से पुलिस उठाकर ले गई। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.