Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Bypoll 2025 LIVE: राजस्थान-पंजाब समेत सात राज्यों 8 विधानसभा सीट पर मतदान जारी, अब तक कितना है वोटिंग प्रतिशत?

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के साथ, छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। मतगणना 14 नवंबर को होगी। जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद बडगाम में उपचुनाव हो रहा है, जिसमें कई उम्मीदवार मैदान में हैं।

By Chandan Kumar Tue, 11 Nov 2025 09:22 AM (GMT+05:30)
(फोटो सोर्स- पीटीआई)

(फोटो सोर्स- पीटीआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार चुनाव के दूसरे फेज का मतदान जारी है। इसके साथ ही छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है।

इनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल है। बिहार के साथ ही इन विधानसभा सीटों पर भी 14 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा बडगाम से इस्तीफा देने के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान होगा। अब्दुल्ला ने 2024 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीतने के बाद गांदरबल सीट को बरकरार रखने और बडगाम सीट खाली करने का फैसला किया था।

बडगाम उपचुनाव में कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। नेशनल कांफ्रेंस ने इस निर्वाचन क्षेत्र से आगा महमूद, पीडीपी ने आगा सैयद मुंतजिर और भाजपा ने सैयद मोहसिन को मैदान में उतारा है।

11 Nov 20252:05:02 PM

Bypoll 2025 LIVE: 1 बजे तक 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत

1 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार,

बडगाम (जम्मू-कश्मीर) - 34.01%
नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) - 52.44%
घाटशिला (झारखंड) - 54.08%
डम्पा (मिजोरम) - 56.35%
नुआपाड़ा (ओडिशा) - 51.42%
तरनतारन (पंजाब) - 36.62%
अंता (राजस्थान) - 47.77%
जुबली हिल्स (तेलंगाना) - 31.94%

11 Nov 20251:37:13 PM

जम्मू-कश्मीर के बडगाम विधानसभा उपचुनाव में 11 बजे तक 21 प्रतिशत वोटिंग

जम्मू-कश्मीर के बडगाम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे तक 21 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

11 Nov 202512:10:55 PM

11 बजे तक कितना है आठ विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग प्रतिशत?

6 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत कुछ इस प्रकार हैं:

नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) - 34.47%
बडगाम (जम्मू-कश्मीर) - 21.74%
घाटशिला (झारखंड) - 34.32%
डम्पा (मिजोरम) - 34.38%
नुआपाड़ा (ओडिशा) - 32.51%
तरनतारन (पंजाब) - 23.35%
अंता (राजस्थान) - 28.74%
जुबली हिल्स (तेलंगाना) - 20.76%


11 Nov 202510:05:18 AM

8 विधानसभा सीट पर मतदान जारी, अब तक क्या है वोटिंग प्रतिशत?

6 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत कुछ इस प्रकार हैं:

नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) - 15.11%
बडगाम (जम्मू-कश्मीर) - 9.36%
घाटशिला (झारखंड) - 17.33%
डंपा (मिजोरम) - 18.38%
नुआपाड़ा (ओडिशा) - 14.99%
तरनतारन (पंजाब) - 10.32%
अंता (राजस्थान) - 14.09%
जुबली हिल्स (तेलंगाना) - 10.02%

11 Nov 20259:02:36 AM

फिल्म डायरेक्टर एस.एस राजामौली ने जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में वोट डाला

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने परिवार के साथ जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए शेखपेट स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

#WATCH | Hyderabad, Telangana: Film director SS Rajamouli, along with his family, cast his vote at a polling station in Sheikpet for the Jubilee Hills Assembly by-elections. pic.twitter.com/mCmbrbtpyr

— ANI (@ANI) November 11, 2025
11 Nov 20258:07:50 AM

6 राज्य, 1 केंद्रशासित राज्य की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us