By-polls result 2022 : यूपी उपचुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को नड्डा ने सराहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी और आजमगढ़ वासियों को जीत के लिए आभार व्यक्त किया। पार्टी के लिए मुश्किल मानी जाने वाली रामपुर और आजमगढ़ में बीजेपी की जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये पहले समाजवादी पार्टी के दिग्गज आजम खान और इसके अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास थीं।
नई दिल्ली, पीटीआइ। उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा उपचुनावों में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में @BJP4India की ऐतिहासिक विजय माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।
इस प्रचण्ड जीत पर देवतुल्य जनता का आभार एवं कार्यकर्ताओं को बधाई।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 26, 2022
पार्टी के लिए मुश्किल मानी जाने वाली रामपुर और आजमगढ़ में बीजेपी की जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये पहले समाजवादी पार्टी के दिग्गज आजम खान और इसके अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास थीं, दोनों ने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
नड्डा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को विधानसभा उपचुनाव और पार्टी के दो अन्य उम्मीदवारों की जीत के लिए बधाई दी। "मुख्यमंत्री माणिक साहा को उनके निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतने के लिए और त्रिपुरा के सभी भाजपा नेताओं को उपचुनावों में चार में से तीन सीटें जीतने के लिए बधाई। यह आपकी कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण में लोगों के विश्वास का परिणाम है। तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी और आजमगढ़ वासियों को जीत के लिए आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है।
भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है।
आभार आजमगढ़ वासियो!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 26, 2022
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत पर उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को आभार व्यक्त करते हुए आजमगढ़ की जनता का शुक्रिया अदा किया।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी आपके विश्वास, भरोसे और आशीर्वाद के लिए मैं निरहुआ हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं।
मैं आपको वचन देता हूं कि आजमगढ़ की सम्मानित जनता - जनार्दन की उम्मीदों पर खरा उतरुंगा। pic.twitter.com/mqOp0RkxsD
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 26, 2022बता दें दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने 8679 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को पटखनी दी है। तीसरे स्थान पर बसपा के गुड्डू जमाली रहे। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा ये जनता की जीत है। आजमगढ़ वासियों आपने कमाल कर दिया है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, ये उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।''