तीन लोकसभा क्षेत्रों और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होगा उपचुनाव : निर्वाचन आयोग
निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली और दमन और दीव मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्रों और विभिन्न राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होने हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में तीन संसदीय क्षेत्रों और विभिन्न राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर अगले महीने के अंत में उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना दो नवंबर को कराई जाएगी। केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव के अलावा मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा।
By-elections to three Parliamentary Constituencies of UT of Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu, Madhya Pradesh and Himachal Pradesh and 30 Assembly constituencies of various States to be held on 30th October: Election Commission pic.twitter.com/4NxxDUOPVR
— ANI (@ANI) September 28, 2021
30 सितंबर को पश्चिम बंगाल के कोलकाता की भबानीपुर सीट पर विधानसा उपचुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वो खुद चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थीं लेकिन वो भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। सीएम पद पर बने रहने के लिए उन्हें छह माह के अंदर विधानसभा का सदस्य बनना आवश्यक है।
पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं तो वहीं असम मे पांच और मेघालय की तीन सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके अलावा राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे जबकि मिजोरम, तेलंगाना, नागालैंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और हरियाणा की एक सीट पर उपचुनाव होगा।
आंध्र प्रदेश का चुनाव क्षेत्र बडवेल है तो असम के गोसाईगांव भबनीपुर, तमुलपुर, मरियानी, थौरा हैं। वहीं, बिहार का चुनाव क्षेत्र कुशेश्वर अस्थान, तारापुर है। हरियाणा के ऐलनाबाद में उपचुनाव होना है और वहीं, हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर और अर्की में भी उपचुनाव होने हैं।