Move to Jagran APP

By Election 2022: यूपी से लेकर त्रिपुरा तक बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी और अमित शाह

उन्‍होंने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकारों के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 06:53 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 07:14 PM (IST)
By Election 2022: यूपी से लेकर त्रिपुरा तक बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी और अमित शाह
पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की फाइल फोटो।

नई दिल्‍ली, एजेंसी। उपचुनाव में भाजपा ने उत्‍तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। ये दोनों सीटें सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के इस्‍तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं त्रिपुरा में 4 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें मुख्‍यमंत्री मानिक साहा की सीट भी शामिल है। उपचुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बधाई है। इस जीत में डबल इंजन सरकार पर जनता के विश्‍वास और 2024 के स्‍पष्‍ट संकेत छिपे हुए हैं।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपचुनाव में भाजपा को चुनने के लिए आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकारों के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं त्रिपुरा के लोगों को भाजपा में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं। उपचुनाव में जीत के साथ मुख्यमंत्री मानिक साहा सहित हमारे उम्मीदवारों के विकास का एजेंडा और आशीर्वाद दिया है। हमारी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करती रहेगी। मैं अपने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना करता हूं।

उन्‍होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और पंजाब में भाजपा वोट देने वाले सभी का आभार व्‍यक्‍त करता करता हूं। हम लोगों के बीच काम करते रहेंगे और जनकल्याण के मुद्दे उठाते रहेंगे!

सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों में जनता का विश्वास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी आदित्‍य नाथ की सरकार द्वारा प्रदेश में स्थापित सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास की जीत है। प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और उत्‍तर प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

उन्‍होंने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होने पर मुख्यमंत्री मानिक साहा व अन्य भाजपा प्रत्याशियों और त्रिपुरा के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी के एक विकसित व समृद्ध नार्थ ईस्ट के संकल्प में पुन: अडिग विश्वास जताने हेतु त्रिपुरा की जनता का आभार।

परिवारवादी ताकतों को जनता का स्पष्ट संदेश, 2024 के लिए दूरगामी संदेश

उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर लोकसभा के दो उपचुनाव में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने डबल जीत प्राप्त की है। आदरणीय प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व, प्रदेश भाजपा का नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का साथ लगातार डबल इंजन की भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ है।

दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। PM मोदी के नेतृत्व में सरकार की सकारात्मक, सर्वसमावेशी और कल्याणकारी योजनाओं, गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लिए जो काम किए गए हैं वो जनता ने हाथों हाथ लिए हैं। एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश जनता ने दिया है कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.