VIDEO: बसपा नेता के बिगड़े बोल- पीएम मोदी को कहे अपशब्द, वसुंधरा को भी नहीं बख्शा
अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए बसपा ने भारतीय जनता पार्टी के बागी पूर्व विधायक जगत सिंह को अपना प्रत्यासी घोषित किया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। राजनीति का स्तर किस हद तक गिर गया है, इसका अंदाजा बहुजन समाज पार्टी के नेता के हालिया बयान से लगाया जा सकता। इस बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ही अपशब्द नहीं कहे, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी नहीं बख्शा। इस दौरान उन्होंने विरोधियों को एके-47 बंदूक से जवाब देने की धमकी भी दे डाली।
राजस्थान में बसपा नेता जगत सिंह ने अलवर में एक रैली के दौरान दिया विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं पीछे नहीं हटूंगा भाइयों, गोली चलेगी, तो पहले मेरे सीने में लगेगी। पत्थर का जवाब एके-47 के साथ देता हूं मैं तो। आ जाओ मोदी जी, आ जाओ अशोक जी, आ जाओ वसुंधरा जी, सबको पेटी पैक करके भेजूंगा।'
अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए बसपा ने भारतीय जनता पार्टी के बागी पूर्व विधायक जगत सिंह को अपना प्रत्यासी घोषित किया है। जगत सिंह पूर्व में 2007 में भी बसपा का दामन थाम चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी। तब भी उन्हें रामगढ़ से प्रत्यासी बनाए जाने की चर्चा थी।
बता दें कि जगत सिंह 2013 ओर 2018 में भी रामगढ़ से भाजपा का टिकट मांग चुके हैं, लेकिन उन्हें टिकिट नहीं दिया गया था। रामगढ़ में बसपा प्रत्यासी लक्ष्मण सिंह की मौत के बाद चुनाव स्थगित होने के बाद अब बसपा ने जगत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जगत सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले 10 साल से भाजपा के साथ काम किया है और हमेशा रामगढ़ से टिकट की मांग की है, लेकिन भाजपा ने उसके साथ हमेशा धोखा किया। इसलिए उन्होंने अबकी बार बसपा का दामन थाम लिया है।