Move to Jagran APP

असम-मिजोरम विवाद के निपटारे के लिए होगा समितियों का गठन, केंद्रीय गृहमंत्री के साथ बैठक में लिया गया फैसला

असम और मिजोरम सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों राज्य सरकार मिलकर राजनीतिक स्तर पर दो टीमों का गठन करेंगी जो एक स्थायी समाधान के लिए बातचीत शुरू करेंगी। बीच-बीच में मुख्यमंत्री स्तर पर भी चर्चा होती रहेगी।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 06:59 AM (IST)
असम-मिजोरम विवाद के निपटारे के लिए होगा समितियों का गठन, केंद्रीय गृहमंत्री के साथ बैठक में  लिया गया फैसला
असम-मिजोरम ने लिया शांति बनाए रखने का संकल्प

 नई दिल्ली, एएनआइ। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के समाधान को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा और मिजोरम के मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। असम के मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा, 'मिजोरम के मुख्यमंत्री और मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में सारी बातों पर चर्चा हुई और दोनों राज्य सरकारों ने यह फैसला किया है कि असम और मिजोरम सीमा पर हम शांति बनाए रखेंगे। इसको हम बहुत संवेदनशील तरीके से लेंगे।'

loksabha election banner

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों राज्य सरकार मिलकर राजनीतिक स्तर पर दो टीम बनाएंगी जो एक स्थायी समाधान के लिए बातचीत शुरू करेंगी। बीच-बीच में मुख्यमंत्री स्तर पर भी चर्चा होती रहेगी। उल्लेखनीय है कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री गुरुवार रात रात्रिभोज पर भी मिले थे। हेमंत विश्व शर्मा ने आज हुई बैठक को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किया है। आज की बैठक के लिए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री का आभार जताया और कहा कि कि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवादों को समाप्त करने के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री स्तर पर भी बातचीत की जाती रहेगी।

आज की बैठक के बारे में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली में हुई बैठक केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मामले में हस्तक्षेप के बाद हुई है। दरअसल मंत्रालय दोनों राज्य के बीच के इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहती है।

बता दें कि गुरुवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा था कि दोनों राज्यों की सरकारें सीमा पर बाड़ (फेंसिंग) को बढ़ाने की कोशिश करेंगी। बता दें कि मिजोरम व असम आपस में लगभग 164 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.