Move to Jagran APP

CAA के समर्थन में गोवा में रैली, भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गोवा में एक रैली को संबोधित करेंगे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 11:44 AM (IST)
CAA के समर्थन में गोवा में रैली,  भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे संबोधित
CAA के समर्थन में गोवा में रैली, भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

पणजी (गोवा) एएनआइ। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा गोवा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) रैली को संबोधित करने वाले है। इसकी जानकारी राज्य केमहासचिव सदानंद शेट तनावाडे ने दी है। तनवाडे ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पणजी में सीएए के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में लगभग 20,000 से 25,000 पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। नड्डा जी  कांग्रेस द्वारा गलत तरह से सीएए को लेकर पेश किया गया है। नड्डा जी कांग्रेस का परदा फाश कर लोगों को इसके बारे में सही जानकारी देंगे। 

loksabha election banner

पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह भी कहा कि गोवा छोड़ने से पहले, नड्डा से राज्य भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव पर भी चर्चा की जाएगी।  उन्होंने कहा कि एक नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए हमारी आंतरिक प्रक्रिया पूरी होने वाली है। हम उन्हें इस संबंध में अवगत कराएंगे।

जोधपुर में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह भी राजस्थान को जौधपुर में नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन के मु्द्दे पर शुक्रवार को क सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले नागरिकता कानून को लेकर अमित शाह जयपुर में रैली करने वाले थे। लेकिन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुरों ने भाजपा द्वारा गहलोत के धर में ही घेरने की रणनीति के तहत सभा का स्थान बदलकर जोधपुर कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि दो दिन को दौरे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपनो दो दिन को दौरे पर जोधपुर आ रहे हैं। वह तीन तारीख को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

गौरतलब है कि अभी भी नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले कई हिस्सों में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें काफी लोगों की मौत भी हो गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.