Move to Jagran APP

JP Nadda का ममता सरकार पर वार, कहा- जंगल राज की चपेट में पश्चिम बंगाल

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में जंगल राज था।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 03:41 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 03:41 PM (IST)
JP Nadda का ममता सरकार पर वार, कहा- जंगल राज की चपेट में पश्चिम बंगाल
JP Nadda का ममता सरकार पर वार, कहा- जंगल राज की चपेट में पश्चिम बंगाल

कोलकाता, आइएएनएस। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल जंगल राज और राज्य आतंकवाद की चपेट में है। नड्डा ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगल राज है। लोकतंत्र को काम नहीं करने दिया जा रहा है। 

loksabha election banner

तर्पण की रस्म अदा करने के बाद उन्होंने ये बात कही। राज्य की हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए तर्पण प्रार्थना की। जानकारी के लिए बता दें कि 'तर्पण' पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों या रिश्तेदारों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है।

उत्तरी कोलकाता के बागबाजार में हुगली नदी के तट पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की विचारधारा का विरोध करने वालों को मारा जा रहा है। इतना ही नहीं नड्डा ने पुलिस पर मूक दर्शक होने का आरोप लगाया। कहा कि रक्षक ही भक्षक बन गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को रक्षक होना चाहिए लेकिन, वही भक्षक बने हुए हैं। 

भाजपा के दिग्गज ने कहा कि राज्य में ये स्थिति इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है। उन्होंने कहा, विकास शुरू होने पर हिंसा शुरू होती है। ममता लोगों का कोई विकास नहीं कर सकती उन्हें जाना होगा।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को उजागर कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने राज्य में अपनी पैठ बनाई है। हिंसा में मारे गए अपनी पार्टी के राजनीतिक कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए, राज्य में लोकतंत्र को बहाल करने की लड़ाई लड़ने के लिए शक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.