Move to Jagran APP

निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर सबरीमाला बेस कैंप पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के कार्यकर्ता रविवार को निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर मंदिर के बेस कैंप निलाक्कल पहुंच गए और सड़क पर ही बैठ गए और जोर-जोर से भगवान अयप्पा का मंत्र पढ़ने लगे।

By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 08:24 AM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 08:24 AM (IST)
निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर सबरीमाला बेस कैंप पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर सबरीमाला बेस कैंप पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

निलाक्कल, प्रेट्र। सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश के विरोध में खड़ी भाजपा के कार्यकर्ता रविवार को निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर मंदिर के बेस कैंप निलाक्कल पहुंच गए। प्रदेश भाजपा के महासचिव बी गोपालकृष्णन ने नेतृत्व में आठ पार्टी कार्यकर्ता सबरीमाला मंदिर मंदिर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें निलाक्कल में ही रोक लिया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए सड़क पर ही बैठ गए और जोर-जोर से भगवान अयप्पा का मंत्र पढ़ने लगे।

loksabha election banner

गोपालकृष्णन ने बताया कि मंदिर के आस-पास से जब तक निषेधाज्ञा और अन्य पाबंदियां नहीं हटाई जाती, उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने सोमवार ( 3 दिसंबर ) से राज्य सचिवालय के बाहर बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करने का भी एलान किया।

सीएम को काले झंडे दिखाने की कोशिश
वहीं, चेंगन्नूर के पास भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पी विजयन को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंत्र का जाप करने वाली महिला मोर्चा की पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
इस बीच, कोच्चि में भाजपा महासचिव सरोज पांडे के नेतृत्व में आठ सदस्यीय केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल पी सदाशिवम से मिलकर सबरीमाला मंदिर और उसके आस-पास शांति बहाली के लिए उनसे तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर चल रहे आंदोलन और श्रद्धालुओं के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। प्रतिनिधिमंडल को 15 दिन में भाजपा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट देनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.