Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में उपचुनाव को रंग देने के लिए किसानों के कर्ज माफ न होने की टीस उभारेगी भाजपा

कमल नाथ सरकार ने चरणबद्ध तरीके से 24 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं। भाजपा सिर्फ झूठ परोस रही है। भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 07:11 PM (IST)
मध्य प्रदेश में उपचुनाव को रंग देने के लिए किसानों के कर्ज माफ न होने की टीस उभारेगी भाजपा
मध्य प्रदेश में उपचुनाव को रंग देने के लिए किसानों के कर्ज माफ न होने की टीस उभारेगी भाजपा

आनन्द राय, भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने समीकरण साधना शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में किसानों के दो लाख रुुपये तक कर्ज माफ करने का वादा कर सत्ता हासिल की थी, लेकिन यह वादा पूरा न हो सका। कांग्रेस इसके लिए अलग तर्क गढ़ रही है और दावा कर रही है कि दो चरणों में ज्यादातर किसानों के कर्ज माफ किए हैं, लेकिन भाजपा इसी को मुद्दा बना रही है। कर्ज माफ न होने से जिन किसानों के दिल में टीस है, उसे उभारने में भाजपा का संगठन सक्रिय हो गया है।

loksabha election banner

सरकार ने किसानों की उम्मीद पूरी नहीं की

रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील के खिड़की निवासी रामस्वरूप ने 12 एकड़ जमीन पर पांच लाख 40 हजार रुपये का कर्ज लिया था। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार से कर्जमाफी के एवज में दो लाख रुपये मिलेंगे और फिर वह बाकी रकम जमा कर देंगे। सरकार ने उनकी उम्मीद पूरी नहीं की और वे खुद भी राशि जमा नहीं कर पाए। अब उनके कर्ज का दायरा तो बढ़ा ही, ऊपर से मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। रामस्वरूप जैसे अनगिनत किसान हैं, जिनकी उम्मीदों को मुकाम नहीं मिला।

कांग्रेस ने कर्जमाफी का झूठा वादा किया: दीपक विजयवर्गीय

राज्य में करीब 41 लाख किसान कर्जमाफी की सूची में शामिल किए गए थे। जिन 24 क्षेत्रों में चुनाव होने हैं, अब वहां यह मामला गूंजने लगा है। भाजपा किसान मोर्चा से लेकर मुख्य संगठन की इकाइयां किसानों से संपर्क साध रही हैं। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय कहते हैं कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कर्जमाफी का झूठा वादा किया और उसे पूरा करने की 15 माह में कोशिश भी नहीं की। किसानों की दूसरी योजनाओं को भी कमल नाथ सरकार ने बंद कर दिया। अब उन्हें उपचुनाव में किसानों को जवाब देना ही होगा।

कांग्रेस ने सभी किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ करने का वादा किया था

मालूम हो, कांग्रेस के वचन-पत्र में सभी किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने का वादा किया गया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी रैलियों में इसी वादे से वाहवाही बटोरते थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस पर कई तरह के बयान आए। यह भी कहा गया कि सिर्फ फसली ऋण माफ करने की बात की गई थी।

कमल नाथ सरकार ने किया 24 लाख किसानों का कर्ज माफ: कांग्रेस

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है कि कांग्रेस की कमल नाथ सरकार ने चरणबद्ध कर्ज माफी की और अब तक 24 लाख किसानों के कर्ज माफ हो चुकेहैं। भाजपा सिर्फ झूठ परोस रही है। दो लाख का भी कर्ज माफ कर दिया गया है, जिसका भुगतान वर्तमान सरकार को करना है और यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.