Move to Jagran APP

नागरिकता कानून पर देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा, लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष

पात्रा ने कहा हम अपने कार्यकर्ता को सही तथ्य बता रहे हैं जबकि विपक्ष लोगों में भ्रम फैलाते हुए दंगा और आगजनी करवाना चाहता है और घिनौनी राजनीति कर रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 02:34 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 02:34 AM (IST)
नागरिकता कानून पर देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा, लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष
नागरिकता कानून पर देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा, लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष

नई दिल्ली, प्रेट्र। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर भाजपा ने देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की है। पार्टी लोगों को बताएगी कि नए कानून में मुसलमानों या किसी अन्य समुदाय के साथ भेदभाव नहीं है।

loksabha election banner

मुसलमानों का कोई भी अधिकार उनसे छीना नहीं गया

मीडिया से बात करते हुए रविवार को भाजपा उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम व प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता देश भर में लोगों को कानून के प्रावधानों से अवगत कराएंगे। पात्रा ने कहा, 'इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसके जरिये मुसलमानों का कोई भी अधिकार उनसे छीन लिया जाएगा। इस कानून के जरिये पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार और यहां बिना किसी सुविधा के रह रहे लोगों को कानूनी अधिकार मुहैया कराया जाएगा।'

पदाधिकारियों को अभियान के लिए प्रशिक्षित किया

उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने रविवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ व दिल्ली समेत 11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पार्टी पदाधिकारियों को अभियान के लिए प्रशिक्षित किया है। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें नए कानून पर एक किताब भी दी है।

पात्रा ने कहा- विपक्ष घिनौनी राजनीति कर रहा है

पात्रा ने कहा, हम अपने कार्यकर्ता को सही तथ्य बता रहे हैं, जबकि विपक्ष लोगों में भ्रम फैलाते हुए दंगा और आगजनी करवाना चाहता है और घिनौनी राजनीति कर रहा है। विपक्ष ने अनुच्छेद 370 व तत्काल तीन तलाक कानून पर भी ऐसा ही दुष्प्रचार किया था। पात्रा ने कहा कि नागरिकता कानून ने कुछ पार्टियों की तुष्टिकरण की राजनीति बंद करा दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.