Move to Jagran APP

भाजपा नेता प्रभात झा का बड़ा हमला, कहा- मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लगी बोली

उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने राजनीति को फैक्टरी बना दिया है। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष का पद टेंडर के जरिये मिला है। जिसने सबसे ज्यादा बोली लगाई, उसको पद मिल गया।

By Vikas JangraEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 09:40 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 09:40 PM (IST)
भाजपा नेता प्रभात झा का बड़ा हमला, कहा- मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लगी बोली
भाजपा नेता प्रभात झा का बड़ा हमला, कहा- मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लगी बोली

छिंदवाड़ा [नईदुनिया]। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी देखने आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने राजनीति को फैक्टरी बना दिया है। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष का पद टेंडर के जरिये मिला है। जिसने सबसे ज्यादा बोली लगाई, उसको पद मिल गया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कमलनाथ जिले में अब तक मैनेजमेंट की राजनीति करते रहे। अब वह प्रदेश में मैनेजमेंट की राजनीति कर रहे हैं। ये राजनीति प्रदेश स्तर पर नहीं चलेगी। कांग्रेस में नियुक्तियां भी कंपनी की तरह हुई हैं। इस कंपनी में चार एमडी, दो जीएम, 12 एजीएम और पेड वर्कर हैं।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ जिले के बाहर कभी चुनाव नहीं जिता सके। यही वजह है कि बैतूल में प्रचार के बाद भी उनकी पार्टी को हार मिली। इसके अलावा यूपी, बिहार, पंजाब कहीं भी उनकी पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार के लिए नहीं बुलाती। झा ने सीएम पर दिए बयान को लेकर भी कमलनाथ को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ एक बुजुर्ग नेता हैं, उनके मुंह से इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि जब सीएम ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली तो इसका मजाक उड़ाते हुए कमलनाथ ने कहा था कि हम आर्शीवाद नहीं देते, बल्कि जनता खुद हमें आशीर्वाद देती है। जिन लोगों ने हमेशा आदेश दिया है, वो हमेशा ऐसी ही भाषा बोलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.