Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ : कोरोना वैक्सीन के बहाने वोटरों तक पहुंचेगी भाजपा, नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कोरोना मुक्त राष्ट्र हो इसके लिए हमारे सामने वैक्सीन ही एक विकल्प है। इसके साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए हम दैनिक जीवन में कोरोना महामारी से बच सकते हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 06:38 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 06:38 PM (IST)
छत्तीसगढ़ : कोरोना वैक्सीन के बहाने वोटरों तक पहुंचेगी भाजपा, नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा ने टीम का गठन किया

रायपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपदा में अवसर के फार्मूले को भाजपा अब पूरे देश में अपनाने जा रही है। कोरोना वैक्सीन के बहाने पार्टी ने वोटरों तक पहुंचने का अभियान तैयार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे वैक्सीन स्थल पर पहुंचे। वहां वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों की सहायता करें। टीकाकरण केंद्रों पर पीने का पानी उपलब्ध कराएं और जो लोग वैक्सीन केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें पहुंचाने की भी व्यवस्था करें।

loksabha election banner

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने इसके लिए एक टीम का गठन किया है, जो प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक निगरानी करेगी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कोरोना मुक्त राष्ट्र हो, इसके लिए हमारे सामने वैक्सीन ही एक विकल्प है। इसके साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए हम दैनिक जीवन में कोरोना महामारी से बच सकते हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्रीय संगठन द्वारा निर्धारित कोरोना टीकाकरण जन अभियान में शामिल होकर इस अभियान की सफलता के सहभागी बनें।

प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के प्रमुख पदाधिकारियों को टीकाकरण स्थल पर जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही आइटी सेल को भी टीकाकरण अभियान से जोड़ा गया है। सेल के माध्यम से सोशल मीडिया पर टीकाकरण की सही जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में जन जुड़ाव जरूरी है। इसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जुड़कर टीकाकरण के लिए आम लोगों को प्रेरित करे। इस अभियान के लिए जिलेवार योजना बनाई गई है, जिसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, 'प्रदेश के सभी कोरोना वैक्सीन केंद्रों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता आम आदमी की मदद करेंगे। उन्हें बूथ पर पहुंचाएंगे और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.