रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- 'यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है'
भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की गांधी परिवार और संघ परिवार ...और पढ़ें

रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- 'यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है'
HighLights
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा, कांग्रेस परिवार पहले और भाजपा राष्ट्र पहले की नीति पर चलती है
गांधी परिवार पर रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा ने कहा- मानसिक दिवालियापन
आईएएनएस, नई दिल्ली। भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की गांधी परिवार और संघ परिवार संबंधी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। दोनों संगठनों ने मुख्यमंत्री के बयान को मानसिक दिवालियापन बताया।
केरल के नीलांबूर में शुक्रवार को आर्यादन मोहम्मद पुरस्कार प्राप्त करने के बाद रेड्डी ने कहा था कि देश की राजनीति में मुकाबला संघ परिवार और गांधी परिवार के बीच है।
उन्होंने दावा किया कि गांधी परिवार देश के लिए बलिदान का प्रतीक है, जबकि संघ परिवार पर धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर भारत को बांटने का आरोप लगाया था।
विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने रेड्डी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। यह मानसिक दिवालियापन है।
भाजपा सांसद तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री के बयान को चाटुकारिता करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेड्डी कांग्रेस के नेतृत्व वाले गांधी परिवार को खुश करने के लिए ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर परिवारवाद को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का उद्देश्य गांधी-वाड्रा परिवार को फिर सत्ता में लाना है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस परिवार पहले की नीति पर चलती है, जबकि भाजपा और संघ परिवार राष्ट्र पहले की नीति को मानते हैं।
