विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेलंगाना: विधायक राजा सिंह भाजपा से सस्पेंड, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2022 03:41 PM (IST)

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले तेलंगाना से विधायक राजा सिंह पर भाजपा ने एक्शन लिया है। राजा सिंह ...और पढ़ें

विधायक राजा सिंह को भाजपा ने किया सस्पेंड
विधायक राजा सिंह को भाजपा ने किया सस्पेंड

नई दिल्ली, एजेंसी। पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक राजा सिंह पर भाजपा ने एक्शन लिया है। भाजपा ने राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी टिप्पणी पर मचे बवाल के बाद भाजपा की किरकिरी हो रही थी। भाजपा ने राजा सिंह के बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। पार्टी ने 10 दिन के अंदर इसकी वजह बताने को कहा है।

बता दें कि पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के मामले में तेलंगाना पुलिस राजा सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें मंगलवार सुबह को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया है।

राजा सिंह का वीडियो वायरल

गौरतलब है कि विधायक राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। नाराज लोगों ने राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किए।

राजा सिंह की टिप्पणी से गुस्साए लोगों ने सोमवार को डीसीपी दफ्तर के बाहर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारी राजा सिंह की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 

मुनव्वर फारुकी के विरोध में बनाया था वीडियो

राजा सिंह मुस्लिमों से जुड़े अक्सर विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले 20 अगस्त को हैदराबाद में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो का विरोध करने पर राजा सिंह को नजरबंद किया गया था। राजा सिंह ने एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि हैदराबाद पुलिस ने फारुकी को सुरक्षा दी थी और मदद की थी।  भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि फारुकी ने कुछ ऐसी टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस वीडियो में विधायक ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी।