भाजपा ने राहुल गांधी को बताया, 'असफल राजवंशी'
भाजपा की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि काम करने वाली सरकार को उनके जैसे विफल राजवंशी द्वारा अंक देने से मजाक भी पता नहीं कितनी बार शर्मसार हो जाता है।
By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 09:27 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 09:27 PM (IST)
style="text-align: justify;">नई दिल्ली, प्रेट्र। मोदी सरकार के प्रदर्शन पर रिपोर्ट कार्ड जारी करने के लिए भाजपा ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें 'विफल राजवंशी' करार दिया।
भाजपा की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि काम करने वाली सरकार को उनके जैसे विफल राजवंशी द्वारा अंक देने से मजाक भी पता नहीं कितनी बार शर्मसार हो जाता है। ट्वीट के साथ एक विजुअल रिकॉर्डिग भी टैग की गई है जिसमें 2013 में राहुल गांधी के कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने और उसके बाद पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद हुई चुनावी हारों को दिखाया गया है।
भाजपा का कहना है कि तब से कांग्रेस अब तक करीब 24 चुनाव हार चुकी है। मालूम हो कि मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राहुल गांधी ने शनिवार को सरकार के कामकाज पर एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया था। इसमें मोदी सरकार को कृषि, विदेश नीति, ईंधन की कीमतों और रोजगार सृजन के क्षेत्र में 'एफ' और नारे गढ़ने और खुद के प्रचार में 'ए+' ग्रेड दिया गया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें