Move to Jagran APP

कांग्रेस का एकाकीपन, राहुल गांधी के नेतृत्व की अस्वीकार्यता : भाजपा

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अलग-थलग पड़ती जा रही है और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की अस्वीकार्यता स्पष्ट हो गई है।

By Arti YadavEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 08:12 AM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 08:12 AM (IST)
कांग्रेस का एकाकीपन, राहुल गांधी के नेतृत्व की अस्वीकार्यता : भाजपा
कांग्रेस का एकाकीपन, राहुल गांधी के नेतृत्व की अस्वीकार्यता : भाजपा

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा ने बुधवार को दावा किया कि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अलग-थलग पड़ती जा रही है और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की 'अस्वीकार्यता' स्पष्ट हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान का सहारा लिया। नाराज अखिलेश ने मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक को मंत्री नहीं बनाए के लिए कांग्रेस को 'धन्यवाद' दिया था। उन्होंने कहा कि इससे उनकी पार्टी के लिए रास्ता साफ हो गया है।

loksabha election banner

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने दावा किया कि यादव ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी साइकिल (सपा का चुनाव चिह्न) पर राहुल गांधी को सवारी करने की अनुमति देकर राजनीतिक रूप से काफी कुछ झेला है और वह फिर से इस तरह की गलती नहीं दोहरा सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एकजुट है, जबकि उसके खिलाफ कई मोर्चे उभर रहे हैं। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक महागठबंधन और संघीय मोर्चे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले भी इस तरह के गठबंधनों को खारिज किया है।

यूपी में बनेगा गैर कांग्रेसी महागठबंधन :अखिलेश यादव

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में समाजवादी पार्टी के विधायक को मंत्रीमंडल में शामिल न किए जाने पर सपा और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया। मैं इसके लिए कांग्रेस को धन्यवाद देता हूं। इससे यूपी में गठबंधन का रास्ता साफ हो गया है। यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए गैर कांग्रेसी महागठबंधन बनेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.