विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या मौलाना और मौलवी के बारे में ऐसा बोल पाएंगे खरगे? BJP बोली कांग्रेस का DNA ही हिंदू और सनातन विरोधी

Published: Mon, 11 Nov 2024 11:42 PM (GMT+05:30)

BJP attack Congress मल्लिकार्जुन खरगे की सीएम योगी पर टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा ...और पढ़ें

BJP attack congress खरगे पर बरसी भाजपा, कसे तंज।
BJP attack congress खरगे पर बरसी भाजपा, कसे तंज।

HighLights

  1. योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर खरगे को भाजपा की खरी-खरी
  2. प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल ने भी खरगे के बयान की कड़ी आलोचना की

एजेंसी, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही हिंदू और सनातन विरोधी है। इसलिए कांग्रेस अब कह रही है कि गेरुआ और भगवा वस्त्र यानी साधु के कपड़े पहनने वालों को राजनीति में नहीं आना चाहिए।

पूनावाला ने खरगे पर कसा तंज

पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने साधुओं पर खरगे की टिप्पणी पर कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह मौलाना और मौलवी के बारे में कभी ऐसा कहेंगे? केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी व पीयूष गोयल ने भी खरगे की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। खरगे ने बीते रोज मुंबई में योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया था।

खरगे ने कहा था कि कई नेता साधु के वेश में रहते हैं और अब राजनेता बन गए हैं। कुछ तो मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। मैं भाजपा से कहूंगा कि या तो सफेद कपड़े पहनें या अगर आप संन्यासी हैं तो गेरुआ कपड़े पहनें, फिर राजनीति से बाहर हो जाएं।

कांग्रेस हिंदू और सनातन धर्म विरोधी

भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो भगवा आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद के बारे में बोलती है। यह लोग कभी भी अन्य धर्मों के बारे में ऐसी बातें नहीं कहते। यह दर्शाता है कि कांग्रेस ने अपने वोटबैंक के लिए हिंदू धर्म को कैसे चोट पहुंचाई है। वे बंटोगे तो कटोगे को सांप्रदायिक और वोट जिहाद को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं। यह कांग्रेस के असली सोच को दर्शाता है। यह पार्टी शुरू से ही हिंदू और सनातन धर्म विरोधी रही है।

कांग्रेस की नीयत पर सवाल

केंद्रीय मंत्री प्रलाद जोशी ने भी कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष खरगे पर भाजपा के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं करने की पक्षधर है। बटला हाउस मामले में एक आतंकवादी मारा गया था। सोनिया गांधी ने उस आतंकवादी के लिए आंसू बहाए। यह प्रकरण कांग्रेस की नीयत को साफ दर्शाता है।

भाजपा सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं करने की पक्षधर है। यह हमारी हमेशा की नीति है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपनी हार को अभी तक पचा नहीं पाई है, इसलिए उसके नेता इस तरह की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।''

खरगे का बयान दुर्भाग्यपूर्ण

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी खरगे के बयान को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जिसने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया और अपना बचपन नाथ संप्रदाय के साथ बिताया, सांसारिक मोह माया त्याग दी और समाज की सेवा करने के इरादे से राजनीति में प्रवेश किया, उसे इस तरह की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।