यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP vs Congress: 'कांग्रेस को सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए', अमित मालवीय बचाव में आई भाजपा
भाजपा ने बुधवार को अपने आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय का बचाव करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को अपने आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय का बचाव करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या पर उनकी टिप्पणी के लिए देश की सबसे पुरानी पार्टी को सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।
यह बात कांग्रेस द्वारा भाजपा से माफी मांगने और मालवीय को बर्खास्त करने की मांग के एक दिन बाद आई है। मालवीय ने कहा था कि दोनों नेताओं की हत्या उनके राजनीतिक फैसलों के कारण हुई।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गौतम दुष्यंत ने कहा, सत्य तो सत्य है। कांग्रेस को सत्य से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। लोगों को पता होना चाहिए कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने क्या किया।
गौतम ने कहा-उन्होंने आपातकाल लगाया, लोकतंत्र और संविधान की हत्या की। प्रधानमंत्री बनने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने भारत का विभाजन किया। इसमें लाखों लोग मारे गए। गौतम ने कहा कि लोगों को देश का इतिहास जानना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा इसे दबाने की कोशिश की है।
