Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: पश्चिम बंगाल से मुस्लिम महिला को टिकट, भाजपा की तीसरी सूची जारी

भाजपा ने लोक सभा चुनाव 2019 के लिेए तीसरी सूची जारी की पश्चिम बंगाल के जंगीपुर से मुस्लिम महिला को दिया टिकट

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 04:27 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 05:55 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: पश्चिम बंगाल से मुस्लिम महिला को टिकट, भाजपा की तीसरी सूची जारी
Lok Sabha Election 2019: पश्चिम बंगाल से मुस्लिम महिला को टिकट, भाजपा की तीसरी सूची जारी

नई दिल्ली, एएनआइ। लोकसभा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा ने पश्चिम बंगाल से मुस्लिम महिला को उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल की जंगीपुर से भाजपा ने मफूजा खातून को टिकट दिया है। आपको बता दें कि इस सीट से देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी चुनाव लड़ा करते थे। मौजूदा समय में कांग्रेस ने उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी को यहां से टिकट दिया है।

loksabha election banner

        

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देश की सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और लगातार अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर रही है है। इसी क्रम में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को लेकर तीसरी सूची भी जारी कर दी है है इस सूची में भाजपा के 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिनमें से 6 तेलंगाना, 3 उत्तर प्रदेश और केरल और पश्चिम बंगाल के लिए एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।

भाजपा ने पूर्व माकपा विधायक मफूजा खातून को जंगीपुर लोकसभा सीट से बनाया उम्मीदवार
 भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल की जंगीपुर लोकसभा सीट से मफूजा खातून को उम्मीदवार घोषित किया है। शनिवार को जारी हुई सूची में इनका नाम शामिल है। मफूजा खातून दो बार माकपा की विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने दक्षिण दिनाजपुर जिले की कुमारगंज विधानसभा सीट से वर्ष 2001 एवं 2006 में चुनाव जीती था। वह पंचायत समिति की सभापति भी रह चुकी हैं। वर्ष 2011 में वह कुमारगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की महमूदा बेगम से चुनाव हार गईं। पेशे से वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

उत्तर प्रदेश की इन तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की कैराना, नगीना और बुलंदशहर सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बुलंदशहर से भोला सिंह को टिकट दिया गया है तो वहीं नगीना लोकसभा सीट से डॉ. यशवंत उम्मीदवार बनाए गए हैं। कैराना से पार्टी ने उपचुनाव हारीं मृगांका सिंह का टिकट काटते हुए प्रदीप चौधरी को टिकट दिया है।

2014 के चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा की ओर से स्वर्गीय हुकुम सिंह ने जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह ने रालोद की प्रत्याशी तब्बसुम हसन के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। गठबंधन की ओर से 2019 चुनाव के लिए एक बार फिर तबस्सुम हसन को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2019: भाजपा की दूसरी सूची जारी, पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे संबित पात्रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.