Move to Jagran APP

गिरिराज सिंह के विवादित बयानों से नाराज हुए जेपी नड्डा, पार्टी कार्यालय में बुलाया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जेपी नड्डा ने तलब किया है। दरअसल हाल ही में गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए बयानों को लेकर उन्हें तलब किया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 03:34 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 03:34 PM (IST)
गिरिराज सिंह के विवादित बयानों से नाराज हुए जेपी नड्डा, पार्टी कार्यालय में बुलाया
गिरिराज सिंह के विवादित बयानों से नाराज हुए जेपी नड्डा, पार्टी कार्यालय में बुलाया

नई दिल्ली, एएनआइ। अधिकतर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा नाराज है। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को कार्यालय में तलब किया है। दरअसल, हाल ही में हुआ दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद गिरिराज सिंह ने कई विवादित बयान दिए हैं। पार्टी ने इन सभी पर संज्ञान लेते हुए गिरिराज सिंह को तलब किया है।

loksabha election banner

दारूल उलूम पर दिया था ये विवादित बयान

इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवबंद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री कहा था। इतना ही नहीं मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश का इशारा भी किया था। हालांकि, गिरिराज ने दिल्ली चुनाव में हुई हार को चूक बताया था।  उन्होंने कहा था कि नागरिकता कानून के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं बल्कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हम उनके इस मकसद को कामयाब नहीं होने देंगे। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई हार पर उन्होंने कहा कि अगर चूक ना हुई होती चो हम जीती हुई बाजी हारते नहीं। 

शाहीन बाग पर भी दिया विवादित बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी गिरिराज सिंह का विवादों सा काफी नाता रहा। उन्होंने शाहीन बाग के मुद्दे पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है। यहां सुसाइड बंबर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता है और वह महिला ये बोलती है कि मेरा बेटा शहीद हो गया है। ये सुसाइड बाम्ब नहीं है तो क्या है। 

ये भी पढ़ें: कश्मीर पर तुर्की के राष्ट्रपति को भारत का करारा जवाब, कहा- हमारे आंतरिक मामलों में ना दें दखल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.