भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों संग भाजपा मुख्यालय में की बैठक
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों के संग बैठक की है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की यह बैठक भाजपा मुख्यालय में हुई है।
नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों के साथ बैठक की है। भाजपा अध्यक्ष की बैठक में पार्टी महासचिव वीएल संतोष, डॉक्टर अनिल जैन, अरूण सिंह, भूपेंद्र यादव, सरोज पाण्डेय और राममाधव आदि कई नेता मौजूद रहे।
Delhi: BJP president JP Nadda chairs a meeting of the party's general secretaries at the party headquarters. pic.twitter.com/OGkVEQoDwr
— ANI (@ANI) March 7, 2020
सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा होली के बाद कर सकते हैं। अमित शाह की पुरानी टीम से नड्डा की नई टीम कितनी अलग होगी और किन नए चेहरों को इसमें मौका मिलेगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
मार्च में हो सकती है नए टीम की घोषणा
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने न्यूज एजेंसी आइएएनएस को बताया कि अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की टीम की घोषणा हो जानी चाहिए थी। मगर कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो सका है। लिहाजा अब मार्च में नई राष्ट्रीय टीम घोषित हो जाने की संभावना है। हो सकता है कि होली बीतने के कुछ ही दिनों में नई टीम के सदस्यों की सूची जारी हो जाए।