Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Phase 3 In Pics : पीएम मोदी समेत इन बड़े दिग्गजों ने डाला वोट

15 राज्योंं की 117 सीटों पर मंगलवार को मतदान हो रहे हैं। पीएम मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह समेत कई बड़े दिग्गजों ने वोट डाला है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 09:52 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 04:14 PM (IST)
Lok Sabha Election Phase 3 In Pics : पीएम मोदी समेत इन बड़े दिग्गजों ने डाला वोट
Lok Sabha Election Phase 3 In Pics : पीएम मोदी समेत इन बड़े दिग्गजों ने डाला वोट

नई दिल्ली, जागरण स्पेशल। तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पत्नी संग वोट डाला है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने भी मतदान किया। अहमदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मतदान किया है। जम्मू कश्नमीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एवं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मतदान किया । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने गुजरात के भरुच जिले में मतदान किया।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश की दस सीटों के लिए मतदान में सपा अध्यक्ष अखिलेश संग डिंपल यादव ने मतदान किया। तीसरे चरण में गुजरात की 26, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, कर्नाटक की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर, दादर नागर हवेली, दमन दीव और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने मतदान किया है। राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने गुजरात में भरुच जिले के पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। 

जम्मू कश्मीर की पीडीपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मतदान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अननंतनाग जिले के बिजबेहरा क्षेत्र में 378 नंबर पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया है। पूर्व पीएम ने असम के दिसपुर लोकसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। 

समाजवादी पार्टी नेता व रामपुर से महागठबंधन के उम्मीदवार आजम खान ने मतदान किया है। सपा नेता आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान ने भी वोट दिया है। 

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मतदान किया है। आडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हिंदी स्कूल पोलिंग बूथ में वोट डाला  है।

केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता अरुण जेटली ने अहमदाबाद में वोट किया है। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अरुण जेटली अमृतसर से उम्मीदवार थे। जेटली इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। 

सैफई गांव में मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अखिलेश यादव व साथ में उनकी पत्नी डिंपल यादव। बता दें कि डिंपल यादव कन्नौज और अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह ने भी किया मतदान। उन्होंने सैफई गांव में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया है। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा के उम्मीदवार हैं। उनका यह अंतिम लोकसभा चुनाव है। 

 

तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में मतदान किया। मतदान के बाद पीएम मोदी ने कहा कि IED से ताकतवर है लोकतंत्र का हथियार वोटर ID है। 

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2019 LIVE Updates: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद में चुनाव अधिकारी को पीटा, लगाए गंभीर आरोप

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा सब-जोनल बूथ में मतदान किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने अपनी पत्नी अंजली संग मतदान किया है। सीएम रुपानी ने राजकोट के अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कतार में खड़े रहकर ओडिशा के तालचेर में मतदान किया। बता दें कि ओडिशा की छह लोकसभा सीटों समेत 42 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को तीसरे चरण के लिए मतदान किए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्‍य की 117 सीट पर तय होगा दिग्‍गजों का भविष्‍य

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने मतदान किया। कांग्रेस से शशि थरूर भाजपा के कुम्मनम राजशेखरन और एलडीएफ के सी दिवाकरन के खिलाफ खड़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने भी मतदान किया है। पीएम मोदी की मां हीराबेन ने अहमदाबाद के राइसन पोलिंग बूथ में वोट डाला है।

कांग्रेस नेता व कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने पत्नी श्रुति खड़गे संग मतदान किया। दोनों ने कर्नाटक की कलबर्गी लोकसभा के गुंडागुरती गाँव में वोट डाला है।

महाराष्ट्र में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी मतदान किया है। अन्ना हजारे ने अहमदनगर जिले के रालेगांव सिद्धी में वोट डाला है। 

कांग्रेस नेता व पाटीदार आंदोलन के प्रमुख हार्दिक पटेल ने मतदान किया है। हार्दिक पटेल ने गुजरात के सुरेन्द्रनगर लोकसभा क्षेत्र के 252/355 नंबर बूथ पर वोट डाला है।

कर्नाटक के गुलबर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदान किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुलबर्ग लोकसभा क्षेत्र के 119 पोलिंग बूथ पर वोट डाला है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पत्नी सुलक्षना संग मतदान किया है। पत्नी संग प्रमोद सावंत ने संखाली लोकसभा क्षेत्र के 47 नंबर पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। 

 

तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने भी मतदान किया है। सीएम बघेल ने दुर्ग लोकसभा सीट के 55 नंबर बूथ पर वोट डाला है। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.