मदन लाल सैनी के निधन के बाद आज भाजपा संसदीय दल की बैठक रद, 3 बजे अंतिम संस्कार
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पूर्व सीएम वसुंधरा राजे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन लाला सैनी को श्रद्धांजलि दी।
नई दिल्ली, एएनआइ। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद भाजपा ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को रद कर दिया है। मदन लाल सैनी ने सोमवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। सैनी को फेफड़ों में इन्फेक्शन होने के कारण पिछले दिनों एम्स में भर्ती कराया गया था।
मदन लाल सैनी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन देने के लिए जयपुर भाजपा कार्यालय में रखा गया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान भाजपा अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी। आज दोपहर 3 बजे मदन लाल सैनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Rajasthan: CM Ashok Gehlot, former CM Vasundhara Raje, Union Minister Gajendra Singh Shekhawat and others pay last respects to Rajasthan BJP President, Madan Lal Saini, at BJP office in Jaipur. He passed away at AIIMS Delhi yesterday. pic.twitter.com/htLOHdOJPC — ANI (@ANI) June 25, 2019
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के अन्य नेता राजस्थान के भाजपा प्रमुख मदन लाल सैनी को दिल्ली के एम्स में श्रद्धांजलि दी।
मदन लाल सैनी को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 2018 में ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। निर्विवाद रहे सैनी को भाजपा ने 2017 में राज्यसभा सांसद बनाया था। वे लंबे समय तक भारतीय मजदूर संघ से भी जुड़े रहे हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप