Move to Jagran APP

BJP Parliamentary Board: भाजपा संसदीय बोर्ड का एलान, शिवराज सिंह और गडकरी का नाम नहीं; देखिये लिस्ट

BJP Parliamentary Board भाजपा के संसदीय बोर्ड का बुधवार को एलान किया गया है। भाजपा के संसदीय बोर्ड में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम नहीं है। जेपी नड्डा इसके अध्यक्ष होंगे।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 02:08 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 02:14 PM (IST)
BJP Parliamentary Board: भाजपा संसदीय बोर्ड का एलान, शिवराज सिंह और गडकरी का नाम नहीं; देखिये लिस्ट
BJP Parliamentary Board: भाजपा संसदीय बोर्ड का एलान

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नाम का एलान किया है। संसदीय बोर्ड में कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि कुछ नेताओं का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है। संसदीय बोर्ड के सदस्यों की सूची से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम हटाया गया है।

loksabha election banner

संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को बनाया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री भी इसमें हैं।

संसदीय बोर्ड में ये नेता हैं

  1. जेपी नड्डा (अध्यक्ष)
  2. नरेन्द्र मोदी
  3. राजनाथ सिंह
  4. अमित शाह
  5. बीएस येदयुरप्पा
  6. सर्बानंद सोनोवाल
  7. के लक्ष्मण
  8. इकबाल सिंह लालपुरा
  9. सुधा यादव
  10. सत्यनारायण जटिया
  11. बीएल संतोष (सचिव)

केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलान

इसके अलावा भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलान किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को इसमें शामिल किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष भी जेपी नड्डा होंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें जेपी नड्डा, नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष और वनथी श्रीनिवास।

ये भी पढ़ें:

भाजपा ने बिहार में अकेले लोकसभा की 35 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य, राज्य की कोर कमेटी की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.