Move to Jagran APP

गुरुवार को तय हो जाएगा भाजपा संगठन चुनाव का खाका, अमित शाह लेंगे बैठक

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की जो लंबी प्रक्रिया है उसके तहत नवंबर - दिसंबर से पहले यह संभव नहीं है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 10:00 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 10:00 PM (IST)
गुरुवार को तय हो जाएगा भाजपा संगठन चुनाव का खाका, अमित शाह लेंगे बैठक
गुरुवार को तय हो जाएगा भाजपा संगठन चुनाव का खाका, अमित शाह लेंगे बैठक

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। अमित शाह के गृहमंत्री बनते ही भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर शरू अटकलों के बीच गुरुवार को चुनाव का खाका तैयार हो जाएगा। राज्यों के अध्यक्षों और केंद्रीय पदाधिकारियो की बैठक में सदस्यता अभियान से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश में चुनाव का पूरा कैलेंडर तैयार हो जाएगा।

loksabha election banner

इस बीच अगर कार्यकारी अध्यक्ष या अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला होना है तो वह संसदीय बोर्ड के जरिए पूरा होगा। वहीं 18 जून को केंद्रीय महासचिवों की बैठक में संभावित कार्यकारिणी पर भी निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की जो लंबी प्रक्रिया है उसके तहत नवंबर - दिसंबर से पहले यह संभव नहीं है। संविधान के अनुसार कम से कम आधे मंडलों में चुनाव के बाद उक्त जिला में चुनाव हो सकता है और आधे जिलों में चुनाव के बाद उक्त प्रदेश में। जब आधे से ज्यादा राज्यों में भी चुनाव का काम संपन्न होगा उसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकेगा। इन चुनावों की पूरी तिथि गुरुवार को तय हो सकती है।

पर बड़ा सवाल यह है कि क्या तब तक शाह गृहमंत्री के साथ साथ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे या किसी कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। सूत्रों का मानना है कि कार्यकारी अध्यक्ष की संभावना कम है। हां, जरूरत हुई तो किसी अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है जिसका फैसला संसदीय बोर्ड को करना होगा। शर्त सिर्फ इतनी है कि छह महीने के अंदर या तो चुनाव या फिर राष्ट्रीय परिषद से इसपर मुहर लगे।

गौरतलब है कि अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे जेपी नड्डा हैं। पिछली बार भी दौड़ में उनका नाम शामिल था। लेकिन इस बार उसी वक्त से उनका नाम तय माना जा रहा है जब उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.