Move to Jagran APP

दुष्कर्म आरोपी कुलदीप सेंगर को साक्षी महाराज ने दी जन्मदिन की बधाई, प्रियंका गांधी ने लिया आड़े हाथ

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने दुष्कर्म आरोपी कुलदीप सिंग सेंगर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसके बाद से ही ट्विटर पर सियासी घमासान शुरू हो गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 01:16 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 01:16 PM (IST)
दुष्कर्म आरोपी कुलदीप सेंगर को साक्षी महाराज ने दी जन्मदिन की बधाई, प्रियंका गांधी ने लिया आड़े हाथ
दुष्कर्म आरोपी कुलदीप सेंगर को साक्षी महाराज ने दी जन्मदिन की बधाई, प्रियंका गांधी ने लिया आड़े हाथ

नई दिल्ली, एजेंसी।  एक के बाद एक सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों के बाद देश के लोगों में जहां एक ओर लोगों के मन में गुस्सा है। वहीं, ऐसे माहौल के बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ऐसे ट्वीट कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। दरअसल, साक्षी महाराज ने दुष्कर्म आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसी को लेकर प्रियंका गांधी सहित डॉ कुमार विश्वास ने उनपर निशाना साधा है। 

loksabha election banner

प्रियंका ने साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए सवाल किया कि जब कानून बनाने वाले ही आरोपियों के पक्ष में खड़े हो जाएंगे तो अपराधियों से लड़ने का हौंसला कौन देगा। आपको बताते चलें की साक्षी महाराज ने अपना अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ये ट्विट हटा दिया है। साक्षी महाराज ने एक श्लोक लिखते हुए सेंगर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद साक्षी महाराज कुलदीप सेंगर से मिलने के लिए पहुंचे थे। 

 

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि कानून बनाने वाले भाजपा सांसद दुष्कर्म के आरोपी को एक भाजपा नेता बधाई संदेश दे रहे हैं। कल ही उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की। आरोपियों के पक्ष में ही जब कानून बनाने वाले खड़े हो जाएंगे तो आपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा?

वहीं, कुमार विश्वास ने भी निशाना साधते हुए पूछा  कि क्यूं नहीं, मिलता उन्नाव की बेटी को न्याय? उन्होंने आगे लिखा कि आप सबकी उबल रही जिज्ञासा का शमन शायद वहां से सांसद जी के इस बधाई संदेश से हो जाए। इसके बाद उन्होंने लिखा कि शायद वहां के सांसद जी के इस बधाई संदेश से हो जाए। बता दें कि भाजपा विधायक सेंगर का गुरुवार को जन्मदिन था। इस मौके पर साक्षी महाराज ने उन्हें बधाई दी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.