महाराष्ट्र के भाजपा विधायक ने कहा, पार्टी में बढ़ेगा असंतोष
देशमुख ने कहा कि वह महाराष्ट्र में अन्य भाजपा विधायकों को भी पत्र लिखेंगे और उन्हें राज्य के बिगड़ते हालात से वाकिफ कराएंगे।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 11:45 AM (IST)
नागपुर, प्रेट्र। महाराष्ट्र के असंतुष्ट भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा के बाद और पार्टी विधायक राज्य की खराब स्थिति के खिलाफ असंतोष जताएंगे। देशमुख नागपुर जिले में कटोल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने भाजपा की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने इसे अब तक स्वीकार नहीं किया है। देशमुख ने कहा कि वह महाराष्ट्र में अन्य भाजपा विधायकों को भी पत्र लिखेंगे और उन्हें राज्य के बिगड़ते हालात से वाकिफ कराएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय राजनीति में उतरने के इच्छुक हैं, क्योंकि उन्हें विदर्भ समेत समूचे राज्य से लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान और नागपुर की जनता चाहेगी, तो मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें