Move to Jagran APP

भाजपा नेता राजगढ़ में कलेक्टर के खिलाफ दर्ज कराएंगे केस, मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल

रैली के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा से अभद्रता करने के मामले में उनकी शिकायत पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 10:36 PM (IST)
भाजपा नेता राजगढ़ में कलेक्टर के खिलाफ दर्ज कराएंगे केस, मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल
भाजपा नेता राजगढ़ में कलेक्टर के खिलाफ दर्ज कराएंगे केस, मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल

भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सीएए के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर द्वारा लोगों से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 22 जनवरी को राजगढ़ पहुंचकर राजगढ़ कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, वे इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है।

prime article banner

सीएए के समर्थन में जुटी भीड़ के साथ कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर ने की थी मारपीट

गौरतलब है कि सीएए के समर्थन में जुटी भीड़ के साथ रविवार को कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने मारपीट की थी। इस मामले में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से सोमवार को विधायक विश्वास सारंग, उषा ठाकुर और जीतू जिराती तथा सांसद रोडमल नागर ने मुलाकात की।

भाजपा नेताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की केस दर्ज करने की

भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दो दिन में केस दर्ज करने की मांग की। यह भी चेतावनी दी है कि एफआइआर नहीं होने पर 22 जनवरी से भाजपा नेता राजगढ़ में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि केस दर्ज नहीं होने पर कोर्ट भी जांगे।

डिप्टी कलेक्टर से छेड़छाड़ करने वाले को जेल भेजा

रैली के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा से अभद्रता करने के मामले में उनकी शिकायत पर बोड़ा (जिला राजगढ़) निवासी भूपेंद्र ठाकुर को पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ठाकुर पर छेड़छाड़ और शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी मामले में एक अन्य अब तक अज्ञात है।

कलेक्टर ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया, पुलिस ने अभद्रता के मामले में 500 पर केस दर्ज किया

कलेक्टर निधि निवेदिता ने सोमवार शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया था। अलबत्ता, पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और अधिकारियों से अभद्रता के मामले में 125 नामजद लोगों सहित करीब 500 पर केस दर्ज किया है। रविवार शाम को ही 10 को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार सुबह केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मौर्य व एक अन्य को जमानत दे दी गई। शेष आठ को जेल भेज दिया गया। वहीं, आठ महिलाओं को रविवार रात ही मुचलके पर छोड़ दिया गया था।

महिला अधिकारियों के पक्ष में आई कांग्रेस

महिला अधिकारियों के पक्ष में कांग्रेस आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि राजगढ़ में भाजपा की गुंडागर्दी सामने आ गई। महिला जिला कलेक्टर और महिला डिप्टी कलेक्टर को पीटा गया। उनके बाल खींचे गए। महिला अधिकारियों पर गर्व है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कानून का उल्लंघन और महिला अधिकारियों के बाल खींचे- मंत्री

कमलनाथ सरकार में मंत्री जयवर्धनसिंह ने कहा कि सड़क पर संघर्ष हमने व कार्यकर्ताओं ने भी किया है, लेकिन कानून का उल्लंघन और महिला अधिकारियों के बाल कभी नहीं खींचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेतागण प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पुलिस पर दबाव बनाकर अपने गलत काम कराने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियोग्राफी के आधार पर कार्रवाई की गई

घटनाक्रम में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ वीडियोग्राफी के आधार पर कार्रवाई की गई है। ब्यावरा में थाने में बंद कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप गलत हैं। पूरे मामले को जांच में लिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी-प्रदीप शर्मा, एसपी, राजगढ़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.