विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दुनिया की सबसे बड़ी एक्टर हैं प्रियंका गांधी' राधिका खेड़ा ने भाई-बहन के खिलाफ खोला मोर्चा; बताया रायबरेली की जनता इस बार क्या करेगी

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 17 May 2024 03:38 PM (IST)

भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रियंका ...और पढ़ें

प्रियंका गांधी के खिलाफ राधिका खेड़ा ने लगाए कई आरोप।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
प्रियंका गांधी के खिलाफ राधिका खेड़ा ने लगाए कई आरोप।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अमेठी और रायबरेली की जनता को ये लोग बेवकूफ बनाते आए हैं: राधिका खेड़ा
  2. राधिका खेड़ा ने गांधी परिवार पर साधा निशाना।
  3. कांग्रेस नेताओं ने मुझे शराब की पेशकश की थी: राधिका खेड़ा

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने गांधी परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रियंका गांधी से बड़ा एक्टर दुनिया में कोई नहीं है। अगर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपना सबसे बुरा दौर देखा है, तो वह तब था जब कांग्रेस की यह महासचिव राज्य में पार्टी की प्रभारी थीं।

प्रियंका गांधी की लड़ाई पार्टी की लड़कियों से: राधिका खेड़ा

राधिका खेड़ा ने आगे कहा,"लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाला डायलॉग वो कहती हैं, लेकिन पार्टी में उनकी लड़ाई खुद लड़कियों से है। उसका उदाहरण मैं हूं। अमेठी और रायबरेली की जनता को ये लोग बेवकूफ बनाते आए हैं। गांधी परिवार ने अमेठी और रायबरेली की जनता का विकास नहीं होने दिया।"

पीएम मोदी ने महंगाई कम करके दिखाया:राधिका खेड़ा

अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को चुनाव में हराकर उन्हें भगोड़ा बना दिया। इस बार उत्तर प्रदेश से गांधी परिवार साफ हो जाएगा। गांधी परिवार ने रायबरेली के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया।  राधिका खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ नारे नहीं देते हैं, बल्कि वो काम करके दिखाते हैं। उन्होंने रोजगार देकर दिखाया। महंगाई कम करके दिखाई।

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे शराब पेशकश के आरोप

बीजेपी में शामिल होने से पहले राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर आरोप  लगाए थे कि कई नेताओं ने उन्हें शराब की पेशकश की थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब की पेशकश की और वह 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे। ये बात मैंने सचिन पायलट, दीपक बैज और जयराम रमेश, पवन खेड़ा को सूचित किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मुझे बाद में एहसास हुआ कि मुझे नजरअंदाज कर दिया गया, क्योंकि मैं पार्टी की हिंदू विरोधी विचारधारा का पालन नहीं करती थी।

यह भी पढ़ें: Video: 'मुझे शराब... कमरे का दरवाजा खटखटाते थे', राधि‍का खेड़ा ने कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप; सचिन-जयराम का भी किया जिक्र