Move to Jagran APP

गणेशी लाल ओडिशा और के राजशेखरन मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त

गणेशी लाल ओडिशा और के राजशेखरन मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 09:01 AM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 10:06 AM (IST)
गणेशी लाल ओडिशा और के राजशेखरन मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त
गणेशी लाल ओडिशा और के राजशेखरन मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त

नई दिल्ली (प्रेट्र)। ओडिशा और मिजोरम में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार ने हरियाणा के पूर्व भाजपा अध्यक्ष गणेशी लाल को ओडिशा का राज्यपाल बनाया है। इसके अलावा केरल भाजपा के अध्यक्ष के राजशेखरन को मिजोरम की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गणेशी लाल ओडिशा के नए राज्यपाल होंगे। इसी साल मार्च में वरिष्ठ नगा नेता एससी जमीर के सेवानिवृत्त होने के चलते यह पद खाली हुआ था। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को ओडिशा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी।

loksabha election banner

वहीं, ले. जनरल (सेवानिवृत्त) निर्भय शर्मा 28 मई को मिजोरम के राज्यपाल पद से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह के राजशेखरन को राज्यपाल बनाया जा रहा है। बता दें कि उन्होंने आरएसएस का प्रचारक बनने के लिए अपनी सरकारी नौकरी तक छोड़ दी थी। 2015 में भाजपा ने उनको केरल इकाई का अध्यक्ष बनाया था।

 कौन हैं प्रफेसर गणेशी लाल?

-  हरियाणा के पूर्व भाजपा अध्यक्ष
- भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय संयोजक भी रहे चुके
- साल 1996 में पहली बार विधायक बने
- बंसीलाल सरकार में खाद्य औरआपूर्ति मंत्री बनाया गया

कौन हैं कुम्‍मनम राजशेखरन?

- केरल भाजपा अध्यक्ष रह चुके
- 2015 में भाजपा की केरल इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.