Move to Jagran APP

Haryana and Maharashtra Assembly Elections 2019 : जानिए, भाजपा कब जारी करेगी उम्‍मीदवारों की सूची

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा 29 या 30 सितंबर को उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 07:50 PM (IST)
Haryana and Maharashtra Assembly Elections 2019 : जानिए, भाजपा कब जारी करेगी उम्‍मीदवारों की सूची
Haryana and Maharashtra Assembly Elections 2019 : जानिए, भाजपा कब जारी करेगी उम्‍मीदवारों की सूची

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा 29 या 30 सितंबर को उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। एक हफ्ते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं और वे 29 सिंतबर को वापस लौटेंगे। इसके बाद ही संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। पिछली बार भाजपा दोनों राज्यों में सिर्फ नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ मैदान में थी, लेकिन इस बार मोदी के साथ-साथ महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के चेहरे भी मुख्यमंत्री के रूप में जनता के सामने होंगे।

loksabha election banner

भाजपा-शिवसेना का 25 साल पुराना गठबंधन

चार महीने पहले ही लोकसभा चुनाव में हरियाणा और महाराष्ट्र में विपक्ष को भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भाजपा जहां हरियाणा की सभी सात सीटें जीतने में सफल रही थी, वहीं महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 48 में से 43 सीटों पर सफलता मिली थी। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे भी इसी के अनुरूप होंगे। वैसे महाराष्ट्र में पिछली बार भाजपा विधानसभा चुनाव के ठीक पहले शिवसेना के साथ 25 साल पुराना गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

पिछली बार भाजपा को नहीं मिला था बहुमत

भाजपा को भले ही अपने दम पर बहुमत नहीं मिला हो, लेकिन वह 122 सीटें जीतने में सफल रही थी, वहीं शिवसेना 63 सीटों पर सिमट आई थी। वैसे बाद में शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार में शामिल हो गई थी। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा-शिवसेना का गठबंधन तैयार हो गया था। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा-शिवसेना का गठबंधन तय है और सीटों के बंटवारे के लिए नए फार्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भाजपा इस बार कर ये दावा

वहीं हरियाणा में भाजपा अकेले अपने दम पर तीन-चौथाई सीटें जीतने का दावा कर रही है। इसके लिए भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान सभी विधानसभा सीटों पर मिले वोटों का हवाला दे रही है। इसके अनुसार भाजपा को कुल 90 विधानसभा सीटों में से 79 सीटों पर बढ़त मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.