Move to Jagran APP

BJP का करारा हमला- फर्जी है चुनाव, नए कांग्रेस अध्यक्ष का रिमोट कंट्रोल होगा गांधी परिवार के पास

17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पाटी दिखावे के लिए अध्यक्ष बनाएगी लेकिन रिमोट कंट्रोल सोनिया गांधी के हाथ में ही रहेगा।

By AgencyEdited By: Monika MinalPublished: Fri, 23 Sep 2022 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 05:57 PM (IST)
BJP का करारा हमला- फर्जी है चुनाव, नए कांग्रेस अध्यक्ष का रिमोट कंट्रोल होगा गांधी परिवार के पास
फर्जी है चुनाव, नए कांग्रेस अध्यक्ष का रिमोट कंट्रोल होगा गांधी परिवार के पास

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने 'फर्जी' करार दिया है साथ ही यह भी दावा किया है कि नए अध्यक्ष को गांधी परिवार के इशारे पर चलाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है। इस क्रम में पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा सांसद शशि थरूर के नाम भी सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा ने कहा कि अध्यक्ष का चुनाव कुछ नहीं है बल्कि ढकोसला मात्र है क्योंकि नए पार्टी चीफ का रिमोट कंट्रोल 'गांधी (परिवार)' के पास होगा।

loksabha election banner

भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने गहलोत पर किया तीखा हमला

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कथित अध्यक्ष चुनाव कुछ नहीं बल्कि ढकोसला है। राजस्थान के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा, 'जब मैं पार्टी अध्यक्ष बन जाउंगा तब सोनिया गांधी राजस्थान के लिए आगे का फैसला लेंगी। इस काम में उनकी मदद जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजय माकन करेंगे।'

इसपर पूनावाला ने कहा, 'उनके पास क्या योग्यता रह जाएगी? वह पूर्व अध्यक्ष होंगी । मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या कांग्रेस के विधायकों को फैसला नहीं लेना चाहिए? यदि गांधी परिवार के पास ही रिमोट कंट्रोल रहेगा तो फिर ये फर्जी चुनाव क्यों?

चिदंबरम के एक बयान का भी जिक्र

पूनावाला ने कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के एक बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी अगला पार्टी का अध्यक्ष होगा पार्टी में प्रमुख पद राहुल गांधी का ही होगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'यह इस बात का बड़ा सबूत है कि अगला कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार के इशारों पर चलेगा। मनमोहन सिंह की तरह ही इसे भी सोनिया गांधी अपने नियंत्रण में रखेगी।'

17 अक्टूबर को है चुनाव

17 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव है और इसका नतीजा 19 अक्टूबर को आएगा। आज ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और कहा है कि राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार को कोई भी सदस्य नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.