विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP on Rahul Gandhi: 'फर्जी गांधी हैं राहुल', अमेरिका में दिए बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- ये देश का अपमान

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 31 May 2023 03:12 PM (IST)

BJP on Rahul Gandhi कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए बयान को लेकर अब सियासत शुरू हो ...और पढ़ें

BJP on Rahul Gandhi: 'फर्जी गांधी हैं राहुल', अमेरिका में दिए बयान पर भड़की बीजेपी (फाइल फोटो)
BJP on Rahul Gandhi: 'फर्जी गांधी हैं राहुल', अमेरिका में दिए बयान पर भड़की बीजेपी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। BJP on Rahul Gandhi: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। प्रह्लाद जोशी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को 'फर्जी गांधी' बताया है और कहा कि वह कुछ नहीं जानते हैं, लेकिन हर एक चीज के विशेषज्ञ बन गए हैं।

प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता के इतिहास का ज्ञान उनके परिवार से आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा, ‘यह हास्यास्पद है कि जो कुछ भी नहीं जानता है वह अचानक हर चीज का विशेषज्ञ बन जाता है। एक व्यक्ति जिसका इतिहास ज्ञान अपने परिवार से परे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है।’

प्रह्लाद जोशी ने राहुल को बताया 'फर्जी गांधी'

प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि आलू से सोना पैदा करने का दावा करने वाला एक व्यक्ति विज्ञान के बारे में बता रहा है। एक व्यक्ति जिसने कभी पारिवारिक मामलों से आगे कदम नहीं बढ़ाया, अब भारत का नेतृत्व करना चाहता है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, ‘नहीं मिस्टर फर्जी गांधी! भारत का मूल इसकी संस्कृति है। भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है और वे अपने भूगोल की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर सकते हैं। आपकी तरह नहीं जो देश को बदनाम करने के लिए विदेशी धरती का इस्तेमाल करते हैं।

पीएम मोदी की प्रशंसा को पचा नहीं पा रहे राहुल- अनुराग

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी पर देश के अपमान का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विदेशी नेताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा को कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भारत का अपमान करते हैं।

देश स्वीकार नहीं करेगा अपमान- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज दुनिया भारत के नेतृत्व में उम्मीद देखती है। 75 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। सच तो यह है कि हमारे नेता की वजह से 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान बढ़ रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को यह हजम नहीं हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासन में भारतीय संस्कृति का कायाकल्प हुआ है और देश ये अपमान स्वीकार नहीं करेगा।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोद पर हमला बोला था। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें यह लगता है कि वह भगवान से ज्यादा जानते हैं और अगर उन्हें भगवान के साथ बैठा दिया जाए तो वह ईश्वर को ही समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: 'जो 1980 के दशक में दलितों का हाल था, वही अब मुस्लिमों का है', अमेरिका में बोले राहुल गांधी

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi in US: कैसे काम करता है ब्रह्मांड, भगवान को भी समझा सकते हैं पीएम मोदी- राहुल गांधी